दिल थाम के पढ़ना आप लोग इस खबर को, केएल राहुल को लेकर उड़ती-उड़ती एक अपडेट आई है - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल थाम के पढ़ना आप लोग इस खबर को, केएल राहुल को लेकर उड़ती-उड़ती एक अपडेट आई है

टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर कुछ रिपोर्ट्स आई सामने।

KL Rahul (Photo Source: Twitter)
KL Rahul (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया इस वक्त एशिया कप 2023 जीतने में लगी हुई है, वहीं इस एशिया कप के लिए केएल राहुल भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। लेकिन कोच राहुल द्रविड़ ने इस खिलाड़ी को लेकर बड़ी अपडेट दी थी, जिसके बाद राहुल के चयन पर सवाल खड़े हुए थे। अब इन सभी सवालों पर विराम लगने वाला है और फैन्स को भी राहत मिलने वाली है।

कोच राहुल द्रविड़ ने क्या जानकारी दी थी?

एशिया कप 2023 के जरिए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है, ये दोनों ही खिलाड़ी चोट के कारण काफी समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। वहीं एशिया कप शुरू होने से पहले ही कोच राहुल द्रविड़ ने बताया था कि राहुल टूर्नामेंट के पहले 2 मैच नहीं खेल पाएंगे और उन्हें मैच फिट होने में समय लगेगा।

केएल राहुल पर सबसे बड़ी अपडेट आ गई है

*टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर कुछ रिपोर्ट्स आई सामने।
*रिपोर्ट्स की माने तो केएल राहुल ने पास कर लिया है अपना फिटनेस टेस्ट।
*राहुल जल्द ही टीम इंडिया के साथ एशिया कप 2023 के लिए जुड़ जाएंगे।
*पाकिस्तान के बाद नेपाल के खिलाफ मैच में भी नजर नहीं आएंगे राहुल।

कुछ समय पहले बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए वीडियो किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

सोशल मीडिया पर लगातार केएल दे रहे थे फैन्स को फिटनेस अपडेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

टीम इंडिया के साथ केएल राहुल नहीं गए थे श्रीलंका

एशिया कप 2023 के शुरू होने से पहले टीम इंडिया का एक कैंप लगा था, जहां इस कैंप में केएल राहुल भी मौजूद थे। इस दौरान उनको एक छोटी सी चोट लगी थी, इसी कारण वो टीम इंडिया के साथ लंका रवाना नहीं हुए थे और NCA में मौजूद थे। लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हैं और सुपर 4 के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे, लेकिन कप्तान रोहित के सामने बड़ा सवाल ये होगा कि राहुल किस खिलाड़ी की जगह अंतिम 11 में एंट्री लेंगे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?