केएल राहुल

IND vs ENG: “मिडिल ऑर्डर में खेलने से आपको पारी को प्लान करने का समय मिलता है”- केएल राहुल

हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल ने बनाए 86 रन।

KL Rahul (Photo Source: Getty Images)
KL Rahul (Photo Source: Getty Images)

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने दूसरे दिन इंग्लैंड पर बढ़त हासिल कर ली है। इसमें भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की भूमिका काफी अहम थी। इंग्लैंड के स्पिन-हेवी आक्रमण के खिलाफ खेलते हुए, राहुल ने पहली पारी में 86 रन बनाए और टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 175 रन से आगे हो गई और उसके तीन विकेट अभी भी बाकी हैं।

यशस्वी जयसवाल (80) के पहले ही ओवर में आउट होने के बाद, विराट की गैरमौजूदगी में केएल राहुल नुम्बर चार पर खेलने के लिए आए। उन्हें तुरंत एक जीवनदान मिला जब बेन फॉक्स ने पहली ही गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया। लेकिन उसके बाद, उन्होंने संयम और आक्रामक स्ट्रोकप्ले से भरपूर अपनी पारी में एक भी गलती नहीं की। दिन के खेल के अंत में, राहुल ने नई बल्लेबाजी पोजीशन पर सफलता का सार बताया।

केएल राहुल को पसंद है मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करना

News18 Cricket Next के हवाले से केएल राहुल ने कहा कि, “मध्यक्रम में बल्लेबाजी का आनंद ले रहा हूं।’ मैंने लंबे समय तक टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी का आनंद लिया, लेकिन यहां आपको अपने पैर ऊपर उठाने का कुछ समय मिलता है, यह देखने का कि गेंद कैसा कर रही है, गेंदबाज क्या कर रहे हैं, और इससे आपको अपनी पारी की योजना बनाने का समय मिलता है।”

32 वर्षीय खिलाड़ी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में सेंचुरियन में अपने शानदार शतक के बाद इस मैच में खेलने उतरे। वहां, राहुल मेहमान टीम के लिए एकमात्र शतकवीर थे, और उन कुछ लोगों में से एक थे जिन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत की तुलना में दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजी करने कितना कठिन था।

 उन्होंने आगे कहा कि, “दक्षिण अफ्रीका में 100 रन ने मुझे कुछ आत्मविश्वास दिया है, साथ ही चोट के बाद 6-7 महीने क्रिकेट खेला है। जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो मेरा लक्ष्य सकारात्मक रहना था। दक्षिण अफ्रीका (पिच पर) से बहुत अलग – थोड़ा टर्न, गेंद पुरानी होने के साथ यह धीमी और धीमी होती गई। यह एक चुनौती थी, मुझे शॉट खेलने के मौके का इंतजार करना पड़ा।”

close whatsapp