DC के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने केएल राहुल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों किया अपनी टीम में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने केएल राहुल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों किया अपनी टीम में शामिल

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)
KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने इस बात का खुलासा किया कि आईपीएल नीलामी के बाद उन्होंने केएल राहुल से बात की थी। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। केएल राहुल का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनके पास इस लीग में खेलने का काफी अनुभव है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए पार्थ जिंदल ने कहा कि वो केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी को व्यक्तिगत रूप में काफी सालों से जानते हैं और वो उनके काफी अच्छे दोस्त हैं। पार्थ जिंदल ने यह भी कहा कि राहुल ने उनको यह बोला था कि वो आईपीएल दिल्ली के साथ ही जीतना चाहते हैं और उन्हें मैनेजमेंट और फैंस से प्यार और सम्मान चाहिए।

पार्थ जिंदल ने कहा कि, ‘राहुल काफी खुश है और दिल्ली टीम में जुड़ने के लिए काफी उत्साहित है। वो मुझे काफी समय से जानते हैं। इंडियन सुपर लीग में मैं बेंगलुरू एफसी का भी मालिक हूं। इसलिए उन्होंने मेरे साथ कुछ मैच देखे हैं। मैं राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी को भी जानता हूं। मुंबई में उनका और मेरा परिवार काफी क्लोज रहा है। इसलिए राहुल का कहना था कि मुझे सिर्फ क्रिकेट खेलना है और फ्रेंचाइजी से प्यार और सम्मान चाहिए।

उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं यह बात जानता हूं कि यह प्यार मुझे दिल्ली फ्रेंचाइजी में ही मिलेगा। राहुल खुद यही चाहते हैं कि दिल्ली जीते और उस समय वो भी टीम का भाग रहे।’

हमारा बल्लेबाजी लाइनअप काफी युवा है: पार्थ जिंदल

पार्थ जिंदल ने आगे कहा कि, ‘हम टॉप ऑर्डर में किसी अनुभवी खिलाड़ी को चाहते थे और केएल राहुल के आंकड़े आईपीएल में ऐसे ही रहे हैं। उन्होंने लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है और हर सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोटला का विकेट उनके लिए मददगार साबित हो सकता है। सिर्फ राहुल ही नहीं हम भी उनको लेकर काफी उत्साहित है।

हमारा बल्लेबाजी लाइनअप काफी युवा है। केएल राहुल और अक्षर पटेल दोनों इस टीम को लीड करेंगे और उन्हें काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताएंगे। केएल राहुल की बल्लेबाजी और अनुभव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?