IPL 2022: भरे मैदान में धोनी के पैर छूकर भी नहीं भरा जडेजा का मन, अब कप्तान ने बांधे तारीफों के पुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: भरे मैदान में धोनी के पैर छूकर भी नहीं भरा जडेजा का मन, अब कप्तान ने बांधे तारीफों के पुल

धोनी ने दिलाई CSK को जीत तो नतमस्तक हुए जडेजा।

MS Dhoni and Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)
MS Dhoni and Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 33वें मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस रोमांचक मुकाबले में एमएस  धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया हैं कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माना जाता है।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एमएस धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत मुंबई इंडियंस (MI) को तीन विकेट से मात दी। सीएसके (CSK) ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपना दूसरा मैच अंतिम ओवर में अपने नाम किया।  एमएस धोनी ने जयदेव उनादकट की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर सीएसके (CSK) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपनी स्टाइल में तीन विकेट से जीत दिलाई।

एक बार फिर एमएस धोनी के मुरीद हुए रवींद्र जडेजा

एमएस धोनी ने तीन चौको और एक छक्के की मदद से 13 गेंदों में नाबाद 28 रनो की पारी खेली और सीएसके (CSK) को अति-महत्वपूर्ण जीत दिलाई और साथ ही तूफानी पारी से फैंस को अपने फॉर्म ने लौटने के संकेत  भी दिए। जैसे ही सीएसके (CSK) ने MI पर जीत दर्ज की, कप्तान रवींद्र जडेजा खुद को रोक नहीं पाए और बीच मैदान में महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए, वहीं अनुभवी  बल्लेबाज ने हाथ जोड़कर पूर्व कप्तान का अभिवादन किया।

मैच के समापन के बाद सीएसके (CSK) के कप्तान रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी की जमकर तारीफ की और कहा वे थोड़े डरे हुए थे, क्योंकि मैच अंतिम ओवरों में जा चूका था, लेकिन उन्हें पूर्ण विश्वास था कि जब तक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्रीज पर है, तब तक उनके जीतने की संभावना है।

रवींद्र जडेजा ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा: “जिस तरह से खेल जा रहा था, हम बहुत तनाव में थे। लेकिन हम जानते थे कि खेल का सबसे महान फिनिशर अभी भी खेल रहा है, और अगर वह अंतिम गेंद तक खेला तो, उन्हें मैच खत्म करना ही है। इसलिए हमें पता था कि हमारे पास अब भी जीत का मौका है। धोनी ने दुनिया को दिखा दिया कि वह अब भी मैच फिनिशर  है। वह अभी भी हमारे लिए मैच जीत रहा है।”

कप्तान ने आगे कहा: “मुकेश चौधरी (3/19) ने अच्छी गेंदबाजी की है और पावरप्ले में हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। यदि आप मैच नहीं जीत रहे हैं, तब भी आप शांत रहना चाहते हैं। मैं कभी भी फील्डिंग को हल्के में नहीं लेता और कड़ी मेहनत करता हूं। हमें अपनी फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है, हम कैच छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकते।”

 

close whatsapp