रजनीकांत अवतार में ड्राइवर बने माही, आप भी देखिए CSK के कप्तान का नया अंदाज
आईपीएल 2022 26 मार्च से शुरू होगा।
अद्यतन - Mar 4, 2022 2:38 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 2022 संस्करण 26 मार्च को शुरू होने वाला है और इसको लेकर फैंस अभी से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। टूर्नामेंट का 15 वां सीजन और भी अधिक महत्व रखता है क्योंकि इस बार आठ नहीं बल्कि 10 टीमें इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए लड़ती हुई नजर आएगी। इस बीच, #YehAbNormalHai! क्या इस साल के आईपीएल का आधिकारिक हैशटैग है जिसका खुलासा शुक्रवार (4 मार्च) को हुआ।
आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर पेज ने ट्विटर पर एक विज्ञापन साझा किया है। वीडियो में धोनी बस को ले जाते दिखते हैं, तभी बीच सड़क पर अचानक ब्रेक लगा देते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता है। फिर बस को पीछे की तरफ लेते हैं। बस को रोककर सवारी को एक तरफ खिड़की में से बाहर टीवी देखने को कहते हैं। यहां पूछते भी हैं कि दिख रहा है न सभी को?
इसी बीच एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी आता है और पूछता है कि क्या चल रहा है। तब धोनी कहते हैं कि सुपर ओवर चल रहा है। इसके जरिए आखिर में बताते हैं कि यह टाटा आईपीएल है, यह पागलपन अब नॉर्मल है।
यहां देखिए माही का नया एड
When it's the #TATAIPL, fans can go to any extent to catch the action – kyunki #YehAbNormalHai!
What are you expecting from the new season?@StarSportsIndia | @disneyplus pic.twitter.com/WPMZrbQ9sd
— IndianPremierLeague (@IPL) March 4, 2022
इस बीच अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। सीएसके ने आईपीएल 2020 में एक कठिनअभियान का अंत किया जिसके बाद कई लोगों ने टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज की जगह पर भी सवाल उठाया। हालांकि, अनुभवी खिलाड़ी ने अगले सीजन में टीम को अपना चौथा खिताब दिलाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।
इसलिए, सीएसके गत चैंपियन के रूप में प्रतियोगिता में कदम रखेगी। धोनी, जो रवींद्र जडेजा के बाद सीएसके के दूसरे रिटेन्शन थे, वो पिछले कुछ समय से बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इस बीच बता दें कि आईपीएल 2022 26 मार्च से शुरू होगा और फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। इस सीजन गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के आने से 2011 के बाद पहली बार, 10 टीमें खेलती हुई नजर आएगी।