Asia Cup 2023: केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में की ताबड़तोड़ वापसी, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा शानदार शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में की ताबड़तोड़ वापसी, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

केएल राहुल ने यह शतक 100 गेंदों में पूरा किया।

KL Rahul (Pic Source-Twitter)
KL Rahul (Pic Source-Twitter)

इस समय एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतरीन मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा।

उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं बक्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। बता दें, यह मैच बारिश की वजह से 10 सितंबर को पूरा नहीं खेला गया था। 10 सितंबर को यह मैच मात्र 24.1 ओवर का ही हुआ था। हालांकि इस मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया था। आज यानी 11 सितंबर को यह मैच यहीं से आगे शुरू हुआ है। केएल राहुल और विराट कोहली ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की।

बता दें, केएल राहुल ने काफी लंबे समय के बाद अपनी चोट से ठीक होने के बाद भारतीय टीम में वापसी की और पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने यह शानदार शतक जड़ा। उन्होंने यह शतक 100 गेंदों में पूरा किया। केएल राहुल की इस पारी की तमाम लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

केएल राहुल के शतक को लेकर कई लोगों ने ट्विटर पर दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/inverterAF/status/1701217408462025158?s=20

https://twitter.com/zain_rajpoot39/status/1701217407031800036?s=20

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में दो विकेट खोकर 356 रन बनाए हैं। केएल राहुल ने इस मुकाबले में 106 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 111 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि विराट कोहली ने 94 गेंदों पर 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 122 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली।

इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 194 गेंद में 233* रनों की साझेदारी हुई। विराट कोहली ने भी इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की और कई लोगों का दिल जीता। इन दोनों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के ऊपर लगातार कड़ा प्रहार किया। पाकिस्तान को यह मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 357 रनों की जरूरत है। अब देखना यह है कि क्या पाकिस्तान टीम इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?