BAN vs IND: केएल राहुल के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर में कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है: वसीम जाफर - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs IND: केएल राहुल के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर में कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है: वसीम जाफर

वसीम जाफर की मानें तो केएल राहुल विकेटकीपिंग और कप्तानी का जिम्मा एक साथ नहीं उठा सकते हैं।

Wasim Jaffar and KL Rahul (Pic Source-Twitter)
Wasim Jaffar and KL Rahul (Pic Source-Twitter)

पूर्व ओपनर वसीम जाफर का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने से भारतीय टीम के भाग्य पर गहरा असर पड़ा है। बता दें, 7 दिसंबर को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने भारत को 5 रन से मात दी थी। जाफर की मानें तो केएल राहुल विकेटकीपिंग और कप्तानी का जिम्मा एक साथ नहीं उठा सकते हैं।

अंगूठे में लगी चोट की वजह से रोहित शर्मा को मुकाबले के दूसरे ओवर में मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद केएल राहुल ने कप्तानी का जिम्मा संभाला। शुरुआत तो बांग्लादेश की काफी खराब रही लेकिन मेहदी हसन मिराज के 83 गेंदों में 100* रन की पारी की वजह से टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 271 रन बनाए।

272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 266 रन ही बना पाई। भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर वसीम जाफर ने ESPNक्रिकइंफो को बताया कि, ‘हमारे पास मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल के रूप में काफी शानदार गेंदबाज है। उमरान मलिक ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बांग्लादेश के पास उन सभी के सवालों का शानदार जवाब था।

उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और इस स्ट्राइक को भी शानदार तरीके से आगे बढ़ाया। यह काफी मुश्किल होता है कि जब कप्तान मैदान में ना हो और की पर को कप्तानी करना पड़े।’

अंतरराष्ट्रीय स्तर में केएल राहुल के पास कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है: वसीम जाफर

वसीम जाफर ने आगे कहा कि,’केएल राहुल के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर में कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है। लेकिन बांग्लादेश की बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा करनी चाहिए। शुरुआती 20 ओवर में बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर मात्र 71 रन बनाए थे। इसके बाद अगले 30 ओवर में उन्होंने 200 रन बनाए और बस एक विकेट खोया। हमने एक ही सिक्के के दो पहलू देखें। साझेदारी के दौरान भी मेहदी और महमुदुल्लाह ने भारतीय टीम को ना के बराबर मौके दिए। मेजबान ने काफी शानदार बल्लेबाजी की।

मेहदी पहले मुकाबले में भी मैच विनर रहे थे और दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने शतक जड़ा। दोनों मुकाबलों में भारत जीतने की कगार पर थी लेकिन बांग्लादेश ने जबरदस्त वापसी करते हुए जीत दर्ज की।’

close whatsapp