KL Rahul इंस्टा रील्स में सुपर फिट नजर आते हैं, लेकिन मैदान पर कमर लचक जाती है - क्रिकट्रैकर हिंदी

KL Rahul इंस्टा रील्स में सुपर फिट नजर आते हैं, लेकिन मैदान पर कमर लचक जाती है

IPL के लिए अब पूरी तरह से फिट हैं LSG के कप्तान केएल राहुल।

KL Rahul (Image Credit- Instagram)
KL Rahul (Image Credit- Instagram)

लंबे समय बाद KL Rahul की मैदान पर वापसी होने जा रही है, जहां IPL में एक बार फिर से ये खिलाड़ी आपको LSG टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाला है। इस बीच केएल IPL की कड़ी तैयारी करने में लगे हुए हैं, जिससे जुड़े वीडियो वो लगातार सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ में शेयर कर रहे हैं।

चोट नहीं छोड़ती KL Rahul का साथ

जी हां, चोट ने KL Rahul के करियर पर कई बार ब्रेक लगाने का काम किया है, चोट के कारण केएल साल 2023 का पूरा IPL नहीं खेल पाए थे। तो इस साल इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में से वो सिर्फ 1 ही मैच खेल पाए और चोट के कारण बाकी के 4 मैचों से बाहर रहे। लेकिन फिर भी ये खिलाड़ी धैर्य रखता है और हर बार मैदान पर दमदार वापसी करके दिखाता है।

KL Rahul शायद इंस्टा रील्स के लिए ही FIT होते हैं

*IPL के लिए अब पूरी तरह से फिट हैं LSG के कप्तान केएल राहुल।
*इस बीच केएल ने अपने सभी फैन्स के लिए एक रील वीडियो की शेयर।
*जहां इस रील वीडियो में वो फिटनेस पर काम करते हुए आ रहे हैं नजर।
*साथ ही इस रील वीडियो के कैप्शन में LSG के कप्तान ने लिखा है- धैर्य ।

एक नजर डालते हैं KL Rahul की नई इंस्टा रील पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

कुछ समय पहले अभ्यास वीडियो भी किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

पहले खिताब की तलाश में है LSG की टीम

इस बार LSG की टीम IPL का तीसरा सीजन खेलने उतर रही है, साथ ही ये टीम स्टार खिलाड़ियों से लबरेज है और हर फैन को केएल की टीम से काफी उम्मीदें होती है। लेकिन आज तक ये टीम IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है, साथ ही मेंटोर गौतम गंभीर भी इस टीम का साथ छोड़ चुके हैं और अब गंभीर KKR टीम के मेंटोर हैं। वैसे LSG टीम अपना पहला मैच 24 मार्च के दिन जयपुर में राजस्थान टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी।

close whatsapp