शादी के बाद स्पेशल तरह की डाइट शुरू की केएल राहुल ने, बल्लेबाजी अभ्यास पर भी लौटे!
क्रिकेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे केएल।
अद्यतन - फरवरी 3, 2023 11:40 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल काफी समय से खबरों में बने हुए थे, वहीं उनके सुर्खियों में रहने का कारण अथिया शेट्टी संग शादी थी। लेकिन अब इस खिलाड़ी ने नेट्स पर वापसी कर ली है, जहां राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं और इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
केएल राहुल के लिए काफी अहम रहने वाली है ये सीरीज
हाल के समय में टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल का प्रदर्शन उनके नाम के मुताबिक नहीं रहा है, दूसरी ओर कई युवा खिलाड़ी उनकी जगह लेने के इंतजार में हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली ये टेस्ट सीरीज राहुल के लिए काफी अहम रहने वाली है, जिसमें उन्हें खुद को साबित करना होगा।
टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल दिन-रात कर रहे हैं अभ्यास
*क्रिकेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे केएल।
*अहम टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल ने शुरू की ट्रेनिंग, वीडियो आया सामने।
*अपने दोस्त के साथ राहुल जमकर कर रहे हैं ट्रेनिंग, साथ ही डाइट पर भी है फोकस।
*इस वीडियो में बल्लेबाजी अभ्यास भी करता हुआ नजर आया टीम इंडिया का ये खिलाड़ी।
केएल राहुल की ट्रेनिंग से जुड़ी ये रील वीडियो आई सामने
अब केएल के इंस्टा पर अथिया ही अथिया है
दूसरी शादी के बाद अब केएल राहुल अथिया शेट्टी संग सोशल मीडिया पर खूब सारे पोस्ट शेयर कर रहे है, पहले उन्हें शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी और हाल ही में एक रील वीडियो डाला है।