नेट्स में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का सामना कर, उल्टियां करने लगे बल्लेबाज केएल राहुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

नेट्स में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का सामना कर, उल्टियां करने लगे बल्लेबाज केएल राहुल

केएल राहुल ने अभ्यास और फिटनेस से जुड़ी एक रील वीडियो की पोस्ट।

KL Rahul And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
KL Rahul And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन अलग-अलग कप्तान रहने वाले हैं, टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल और टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं अभी जारी टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी तैयारी केएल करने में लगे हुए हैं और उनका एक वीडियो सामने आया है।

टी20 क्रिकेट में अब युवाओं को दिया जा रहा है मौका

जी हां, टीम इंडिया की टी20 टीम में अब सिर्फ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, जहां अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के लिए रोहित, विराट और केएल राहुल हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में आगे भी इस प्रारूप के लिए शायद ही इन खिलाड़ियों का टीम इंंडिया में चयन हो, इस समय 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए तैयारी हो रही है।

केएल राहुल नहीं कर पाए बुमराह की गेंदों का सामना?

*केएल राहुल ने अभ्यास और फिटनेस से जुड़ी एक रील वीडियो की पोस्ट।
*इस वीडियो में फिटनेस करते वक्त शायद केएल करने लगे थे उल्टियां।
*साथ ही इस दौरान बल्लेबाज ने बुमराह की तेज गेंदों का नेट्स में किया सामना।
*दोनों के बीच बल्लेबाज और गेंदबाजी की मेहनत को लेकर हुई हंसी-मजाक।

ये वीडियो शेयर किया है केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

सोशल मीडिया पर पूरा स्वैग दिखाता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

आज खेला जाएगा अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच

वहीं आज टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच डरबन में था और बारिश के कारण इस मैच को रद्द करना पड़ा था। ऐसे में आज Gqeberha में दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा, ये टी20 सीरीज 3 मैचों की है और ऐसे में पहला मैच रद्द होनो के बाद दोनों टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं इस टी20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी जाएगी दोनों टीमों के बीच, आखिरी में इस दौरे का अंत टीम इंडिया 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ करेगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?