लखनऊ टीम में आते ही राहुल ने शुरू कर दी गौतम गंभीर की तारीफ
मुझे हमेशा से गौतम गंभीर की आक्रामकता पसंद आई है- केएल।
अद्यतन - Jan 25, 2022 10:03 am

इन दिनों आईपीएल की नई टीम यानी की लखनऊ खबरों में बनाई हुई है, पहले टीम ने केएल राहुल सहित 2 स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। उसके बाद टीम ने अपने नाम का भी ऐलान कर दिया, इस टीम मे अपने साथ बतौर मेंटोर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और केकेआर टीम की सफल कप्तानी कर चुके गौतम गंभीर को जुड़ा है। वहीं अब गंभीर को लेकर टीम के कप्तान केएल राहुल ने अपनी राय साझा की है और साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी की है।
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को पसंद है गौतम गंभीर का अंदाज
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर के पास अनुभव का भंडार है, गंभीर टी-20 वर्ल्ड कप और 50 ओवर के वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। साथ ही उनका IPL करियर बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान शानदार रहा है, जहां उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को विजेता बनाया है। वहीं अब वो लखनऊ टीम के साथ बतौर मेंटोर काम करेंगे, जो इस टीम के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
*मुझे हमेशा से गौतम गंभीर की आक्रामकता पसंद आई है- केएल।
*जिस तरह से गंभीर ने KKR की कप्तानी की थी वो शानदार था- केएल राहुल।
*राहुल के मुताबिक उन्हें गंभीर से काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा।
*नई टीम के साथ नई पारी शुरू करने के लिए उत्साहित हूं- राहुल।
टीम ने कर दिया अपने नाम का ऐलान
इस बार आईपीएल में अहमदाबाद और लखनऊ दो नई टीमें होंगी, जिसके बाद लीग में कुल 10 टीमों के बीच खिताब को लेकर जंग होगी। वहीं लखनऊ टीम ने अपने साथ केएल राहुल के अलावा मार्कस स्टोइनिस और स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को जोड़ा है। साथ टीम ने अपने नाम का भी ऐलान कर दिया है, जहां इस नई टीम का नाम लखनऊ सुपर जाइंट्स होगा।तो दूसरी ओर अभी तक अहमदाबाद टीम के नाम ऐलान होना बाकी है, तो इस टीम ने अपने साथ हार्दिक पांड्या को जोड़ा है जो टीम के कप्तान होंगे, वहीं राशिद खान और शुभमन गिल भी टीम के साथ जुड़ गए हैं।