KL Rahul की टीम को मिली Duleep Trophy में हार, लेकिन फिर भी ये बल्लेबाज नहीं है निराश
KL Rahul की टीम इंडिया A को इंडिया B के खिलाफ मिली है हार।
अद्यतन - Sep 9, 2024 1:05 pm

Duleep Trophy के पहले ही मैच में भले ही KL Rahul की टीम को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी काफी खुश है। राहुल के खुश होने का खास कारण है, साथ ही बल्लेबाज ने मैच खत्म होने के बाद अपने फैन्स के लिए पोस्ट शेयर किया है और वो काफी पसंद किया जा रहा है अब सोशल मीडिया की दुनिया में।
घरेलू फैन्स ने खूब प्यार दिया था इस खिलाड़ी को
Duleep Trophy का मैच KL Rahul अपने घरेलू मैदान में खेल रहे थे, इस दौरान Bengaluru के लोगों ने इस खिलाड़ी को खूब प्यार दिया था। Duleep Trophy के मैच से फैन्स का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, इस दौरान राहुल बल्लेबाज के लिए मैदान पर एंट्री ले रहे थे और स्टेडियम में मौजूद फैन्स राहुल के नाम के जोर-जोर से नारे लगा रहे थे। साथ ही इस दौरान फैन्स के इस ग्रुप ने तालियां बजाई थी और इन लोगों के साथ राहुल के कोच भी बैठे थे।
हार के बाद भी खुश हैं बल्लेबाज KL Rahul
*Duleep Trophy में KL Rahul की टीम इंडिया A को इंडिया B के खिलाफ मिली है हार।
*लेकिन हार से दुखी नहीं हैं केएल राहुल, सोशल मीडिया पर शेयर किया है एक खास पोस्ट।
*जहां इस पोस्ट में राहुल ने शेयर की बल्लेबाजी की कुछ तस्वीरें, साथ ही लिखा है खास कैप्शन।
*अपने कैप्शन के जरिए केएल ने Bengaluru फैन्स से मिले सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया।
KL Rahul के सोशल मीडियो पोस्ट पर डालते हैं एक नजर
मैच के बीच से फैन्स का ये वीडियो हुआ था वायरल
The crowd reaction when KL Rahul came to bat at the Chinnaswamy Stadium. pic.twitter.com/UCQnjZuwbF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 8, 2024
लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे KL Rahul
KL Rahul के करियर पर कई बार चोट ने ब्रेक लगाया है, ऐसा ही कुछ उनके साथ इस साल जनवरी में हुआ था। जहां इंंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए ये खिलाड़ी चोट हो गया था, उसके बाद वो उस पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ इस खिलाड़ी की लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी होने जा रही है।