IPL 2024: GT के खिलाफ केएल राहुल का खराब प्रदर्शन, मात्र 106.45 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: GT के खिलाफ केएल राहुल का खराब प्रदर्शन, मात्र 106.45 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

KL Rahul (Pic Source-X)
KL Rahul (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने काफी खराब बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में 3 चौकों की मदद 33 रन बनाए। केएल राहुल ने इस सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन उनके स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा ही सवाल उठाए गए हैं। केएल राहुल की गुजरात टीम के खिलाफ बल्लेबाजी की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

लखनऊ टीम ने अभी तक गुजरात के खिलाफ इतनी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है लेकिन उनके गेंदबाजों का फॉर्म काफी अच्छा है। राहुल की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में एक अर्धशतक भी जड़ा है लेकिन लखनऊ टीम के बाकी बल्लेबाज इस सीजन में अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। हालांकि गुजरात के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

लखनऊ टीम की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चार अंकों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

गुजरात के भी चार अंक हैं और आईपीएल 2024 की अंक तालिका में टीम सातवें पायदान पर है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगी।

https://twitter.com/HIGH_____FEVER/status/1776995854978527679

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?