Virat Kohli का नया वीडियो हुआ सुपर वायरल, वाइफ संग Melbourne की सड़कों पर घूमते आए नजर
Virat Kohli का Melbourne से एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
अद्यतन - दिसम्बर 25, 2024 1:02 अपराह्न

टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli का क्रेज ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला है, जहां फैन्स कोहली की एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार नजर आए। इस बीच अब कोहली का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी वाइफ के साथ स्पॉट हुए हैं और अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अभी तक फेल रहे हैं Virat Kohli बल्ले से
जी हां, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभी तक टीम इंडिया 3 टेस्ट मैच खेल चुकी है, लेकिन इन तीनों ही टेस्ट मैचों में Virat Kohli अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे हैं। जिसके बाद कोहली को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा Troll किया गया था, दूसरी ओर कप्तान रोहित मीडिया के सामने विराट कोहली पर भरोसा जताया है। ऐसे में देखना अहम होगा की बाकी के बचे हुए 2 टेस्ट मैच में कोहली का बल्ला से प्रदर्शन कैसा रहता है, साथ ही रोहित पर भी सभी की नजरें होंगे।
Melbourne में वाइफ संग स्पॉट हुए Virat Kohli
*Virat Kohli का Melbourne से एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
*वायरल वीडियो में विराट कोहली नजर आए वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ में।
*इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का Melbourne में घूमते हुए दिख रहे थे।
*आस-पास नहीं था कोई फैन, बाद में कोहली को पता चला की वीडियो बन रहा है।
Virat Kohli का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल
Virat Kohli and Anushka Sharma spotted in Melbourne ❤️ pic.twitter.com/uBMd1K8Fot
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) December 25, 2024
एक नजर कोहली के इस रिकॉर्ड पर भी
मैथ्यू हेडन ने कोहली को लेकर बयान दिया Virat Kohli
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने एक बयान दिया है, जो विराट कोहली से जुड़ा है। मैथ्यू हेडन ने कहा कि-विराट कोहली ने अपने करियर के दौरान शानदार बल्लेबाज की है, साथ ही मेलबर्न में उनके पास एक अच्छा ट्रैक रिकाॅर्ड है। बस कोहली को ट्रैक पर टिके रहने का तरीका ढूंढने की जरूरत है, ऑफ स्टंप के बाहर की लाइन एक ऐसी चीज है जिसका वह विरोध कर सकता है। मेरा उन्हें एक सुझाव है कि वह लाइन के सामने आएं और अधिक से अधिक जमीन पर खेलने पर ध्यान दें।