'हम 1996 की विश्व कप विजेता टीम से सीखेंगे'- वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैचों से पहले बोले महेश तीक्ष्णा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हम 1996 की विश्व कप विजेता टीम से सीखेंगे’- वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैचों से पहले बोले महेश तीक्ष्णा 

किसी ने सोचा नहीं था कि श्रीलंका 1996 वर्ल्ड कप जीत जाएगा- महेश तीक्ष्णा 

Maheesh Theekshana (Image Credit- Twitter)
Maheesh Theekshana (Image Credit- Twitter)

 

जिम्बाब्वे में श्रीलंका के वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैचौं के होने से पहले टीम के युवा स्पिनर महेश तीक्ष्णा ने बड़ा बयान दिया है। तीक्ष्णा ने कहा है कि उनकी टीम 1996 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से कुछ प्रेरणा लेगी, जिसकी वजह से वह इस टूर्नामेंट में सफल हो सकें। गौरतलब है कि साल 1996 में अंडरडाॅग श्रीलंका टीम ने अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में पाकिस्तान में हुए वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।

बता दें कि इस बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाना है। तो वहीं इस टूर्नामेंट में श्रीलंका सीधे तौर पर क्वालिफाई नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि 2020-23 वर्ल्ड कप सुपर लीग के दौरान श्रीलंका 9वें स्थान पर रही थी।

जबकि वह आठवें नंबर पर वर्ल्ड कप के लिए सीधे तौर पर क्वालिफाई करने वाली साउथ अफ्रीका से 17 अंक पीछे थी, इस वजह से उसे वर्ल्ड कप 2023 में खाली बचे दो स्थानों के लिए क्वालिफायर मैचों को खेलना पड़ रहा है। लेकिन इस दौरान टीम और स्पिनर महेश तीक्ष्णा का विश्वास कम नहीं हो रहा है और वह वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने के लिए आश्वस्त हैं।

महेश तीक्ष्णा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि 19 जून से जिम्बाब्वे में क्वालिफायर मैच खेलने से पहले महेश तीक्ष्णा ने कहा- किसी ने नहीं सोचा था कि श्रीलंका 1996 में विश्व कप जीतेगा। वह एक विशेष तरीके से टीम के रूप में खेले, तो यह हमारे लिए प्रेरणा है। और इसी टीम गेम को हम नए पीढ़ी में भी प्राप्त करने की आवश्यकता है। रणतुंगा ने जिस तरह से कप्तान तौर पर भूमिका निभाई थी, इसलिए वहां पर सभी के लिए काफी यादें हैं।

तीक्ष्णा ने आगे कहा- एक टीम के तौर पर हमें कुछ चीजें करनी होती हैं, जैसा उन्होंने उस समय में किया था, लेकिन यह नई पीढ़ी भी है इसलिए हमें चीजों को अलग तरीके से करना होगा। आज के समय में जैसा क्रिकेट खेला जा रहा है वह काफी अलग है। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और वर्ल्ड कप जीतने का समय है।

close whatsapp