फरवरी 20 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Feb 20, 2024 4:12 pm

1) इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले पंजाब सरकार ने शुभमन गिल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पंजाब का स्टेट आइकन नियुक्त किया गया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने 19 फरवरी को शुभमन गिल (Shubman Gill) को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए “स्टेट आइकन” चुने जाने की घोषणा की है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) रणजी ट्रॉफी के खिलाफ बोलना मनोज तिवारी को पड़ गया महंगा, BCCI ने ठोका जुर्माना
क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के एक दिन बाद, भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने खुलासा किया है कि जिस तरह से भारत की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता का महत्व कम हो रहा है, उस पर बोलने के लिए उन पर रणजी ट्रॉफी मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया था। 10 फरवरी को, 38 वर्षीय ने एक्स पर पोस्ट किया था कि रणजी ट्रॉफी को “बंद” कर दिया जाना चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)
3) SL vs AFG 2024: वानिंदु हसरंगा ने T20I क्रिकेट में लगाया विकेटों का ‘शतक’ और रचा इतिहास
Afghanistan’s tour of Sri Lanka 2024, SL vs AFG: श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने फुल-टाइम कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद अपनी पहली T20I सीरीज जीती है। दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट टीम ने सोमवार 19 फरवरी को दांबुला में जारी तीन मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 72 रनों से मात देकर 2-0 से बढ़त बना ली है। (पढ़ें पूरी खबर)
4) WPL 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में कार्तिक आर्यन और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना जलवा बिखेरने के लिए है तैयार
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे संस्करण की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, पहले संस्करण की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) रही थी। मुंबई इंडियंस टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहले संस्करण की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। अब दूसरे संस्करण से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
5) ICC ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइक प्रॉक्टर के निधन पर व्यक्त किया शोक
17 फरवरी को डरबन के एक अस्पताल में दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर माइक प्रॉक्टर (Mike Procter) का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी पत्नी मैरीना ने शनिवार देर रात अफ्रीकी मीडिया को यह जानकारी दी। इस बीच आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि परिवार में अब उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
6) अब किसी तरह का कोई जोखिम नहीं उठाएंगे मयंक अग्रवाल, फनी इंस्टा स्टोरी की शेयर
हाल के दिनों में बल्लेबाज मयंक अग्रवाल काफी ज्यादा खबरों में थे, जिसका कारण उनका खेल नहीं था। दरअसल, बल्लेबाज ने फ्लाइट में पानी जैसी किसी तरह चीज पी ली थी और उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद मयंक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और अब उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) 500 गेंद…. घंटों की प्रैक्टिस….”- इस फॉर्मूले के साथ सरफराज खान ने किया स्पिनर्स को डिकोड
घरेलू क्रिकेट में खुद को बार-बार साबित करने के बावजूद, सेलेक्टर्स सरफराज खान से प्रभावित नहीं थे और उन्होंने कभी भी भारत की टेस्ट टीम में चयन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में विराट कोहली और केएल राहुल के अनुपलब्ध होने के कारण, सरफराज को टीम इंडिया के लिए पहला कॉल अप मिला और उन्होंने लगातार दो अर्धशतकों लगाकर उस मौके को भुनाया। (पढ़ें पूरी खबर)
8) IND vs ENG: ब्रेंडन मैकुलम ने बेन स्टोक्स की गेंदबाजी फिटनेस को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान
इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल में ही कहा था कि जब वह पूरी तरह से लय हासिल नहीं कर लेते हैं, तब तक गेंदबाजी नहीं करेंगे। हालांकि, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जारी दूसरे और तीसरे मैच के दौरान स्टोक्स को नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। (पढ़ें पूरी खबर)
9) इन दिनों काफी टेंशन में हैं केएल राहुल, एयरपोर्ट पर बल्लेबाज मीडिया से भी नजर आया खफा
टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया और इंग्लैंड चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है, एक तरफ केएल राहुल चोट के कारण मुकाबले नहीं खेल पा रहे थे हैं तो दूसरी ओर जैक लीच टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं इस बीच केएल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बल्लेबाज काफी निराश-निराश नजर आ रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)
10) हार्दिक पांड्या IPL का खिताब जीते या नहीं, सबसे ज्यादा इंस्टा रील्स बनाने का अवॉर्ड जरूर जीत लेंगे
इन दिनों हार्दिक पांड्या और इंस्टा रील्स का रिश्ता मजबूत होता जा रहा है, जहां आए दिन ये खिलाड़ी मैदान पर अपने साथ कैमरामैन लेकर जाता है और रील्स बनाकर आता है। इसी कड़ी में बल्लेबाज की अब एक नई रील वीडियो सामने आई है, जिसमें पांड्या पूरी तरह जोश से लबरेज नजर आ रहे हैं और जमकर मेहनत कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)