IPL 2023, CSK vs GT: चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या को एबी डिविलियर्स ने दी अहम सलाह
आईपीएल 2023 के पहले मैच में हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस का मुकाबला एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से है।
अद्यतन - Mar 31, 2023 5:02 pm

आईपीएल के 16वें सीजन की शुरूआत 31 मार्च, शुक्रवार से होने वाली है, तो वहीं पहले मैच में पिछली बार की चैंपियन गुजरात जायंट्स का मुकाबला चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
दूसरी तरफ पिछले सीजन की डिफेंडिग चैंपियन हार्दिक पांड्या एंड कंपनी अपने खिताब को डिफेंड करती हुई नजर आएगी। तो वहीं चेन्नई के खिलाफ पहले मैच से पहले हार्दिक पांड्यी की बल्लेबाजी को लेकर साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान और आरसीबी लीजेंड एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है।
हार्दिक को डिविलियर्स ने दी अहम सलाह
बता दें कि सीएसके के खिलाफ आईपीएल 2023 में पहले मैच से पहले डिविलियर्स ने हार्दिक पांड्या को लेकर जियो सिनेमा पर बड़ा बयान दिया है। डिविलियर्स ने कहा- मेरे नजरिए से हार्दिक पांड्या की बैटिंग पोजिशन नंबर 4 पर बहुत ऊपर है।
एक खिलाड़ी होने के नाते मैं उनसे कहूंगा कि आप नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी करें, जो पोजिशन आपके लिए शानदार है। साथ ही इससे मैच में बाएं और दाएं हाथ का संजोजन भी बना रहेगा। और मुझे नहीं लगता है कि इससे बेहतर उनके लिए कोई बैटिंग पोजिशन हो सकती है।
आपके पास नंबर 5, 6, 7 पर डेविड मिलर, राहुल तेवतिया और राशिद खान हैं। तो वहीं अगर हार्दिक नंबर 5 खेलते हैं तो लगातार 2 दाएं हाथ के बल्लेबाज, बल्लेबाजी करने नहीं आ सकेंगे। मिलर को नंबर 4 पर, हार्दिक को नंबर 5 और तेवतिया तो नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने चाहिए।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आईपीएल 2023 के पहले मैच में हार्दिक पांड्या किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। वैसे वह पिछले सीजन नंबर 3 और सबसे ज्यादा बार नंबर 4 चार पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे।
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के लिए अपनी टीम में केन विलियमसन, शिवम मावी, जोशुआ लिटिल, ओडियन स्मिथ और केएस भरत को शामिल किया है। देखने लायक बात होगी कि इनमें से किन खिलाड़ियों को पहले मैच में खेलने का मौका मिलता है।