कोरोना पॉजिटिव बल्लेबाज केएल राहुल NCA में दिखे बिना मास्क!
NCA हेड वीवीएस लक्ष्मण से केएल राहुल से जुड़ा पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - जुलाई 22, 2022 2:26 अपराह्न

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज केएल राहुल कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसके चलते टीम इंडिया में उनकी वापसी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच बल्लेबाज केएल राहुल की कुछ तस्वीरें सामने आई है, तो NCA में खलबली में मचा सकती है।
अभी कहां हैं बल्लेबाज केएल राहुल
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल कल ही कोरोना की चपेट में आए हैं, उससे पहले वो बैंगलोर में रिहैब कर रहे थे और टीम इंडिया में वापसी की तैयारियों में तेजी से जुटे हुए थे।
बल्लेबाज केएल राहुल ने NCA में कोरोना तो नहीं फैला दिया?
*NCA हेड वीवीएस लक्ष्मण ने केएल राहुल से जुड़ा पोस्ट किया शेयर।
*बल्लेबाज केएल राहुल NCA में कोचिंग कोर्स कर रहे लोगों से कर रहे थे बात।
*NCA में बातचीत के दौरान राहुल ने नहीं लगा रहा था फेस मास्क।
*कल ही कोरोना पॉजिटिव आया है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी।
बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर किया गया इंस्टाग्राम पोस्ट
इस बल्लेबाज की होनी थी टीम इंडिया में वापसी
चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हुए बल्लेबाज लोकेश राहुल वापसी के लिए फिटनेस पर फोकस कर रहे थे, साथ ही उनका नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में भी था। लेकिन अब उनका वापसी करना मुश्किल लग रहा है और अब उनको थोड़ा इंतजार और करना पडे़गा।
हाल ही में डाला था रिहैब से जुड़ा एक पोस्ट
लोकेश राहुल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल ही में उन्होंने अपने रिहैब की एक इंस्टा रील शेयर की थी, जिसमें वो जिम में कड़ी मेहनत कर रहे थे।