"उसका चयन पक्षपात की वजह से हुआ है"- केएल राहुल को टीम में देख भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर - क्रिकट्रैकर हिंदी

“उसका चयन पक्षपात की वजह से हुआ है”- केएल राहुल को टीम में देख भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर

नागपुर टेस्ट मैच में सिर्फ 20 रन बना पाए थे केएल राहुल।

KL Rahul (Image Credit- Twitter)
KL Rahul (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम में खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता किसी से छुपी नहीं हैं, टीम में एक स्थान के लिए कई दावेदार मौजूद हैं। भारतीय टीम हर मैच में अपने प्लेइंग XI को लेकर अक्सर ट्रोल होती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में शुभमन गिल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी बाहर थे जिन्होंने पिछले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने टीम में केएल राहुल की जगह को लेकर बड़ा बयान दिया है।

केएल राहुल के चयन पर वेंकटेश प्रसाद ने कही यह बात

भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार शुरूआत की है, टीम ने पहले मैच में एक इनिंग और 132 रनों से जीत दर्ज की है। इस मैच में मैनेजमेंट ने केएल राहुल को शुभमन गिल से आगे रखते हुए  मौका दिया था, लेकिन केएल राहुल पहले टेस्ट मैच में मात्र 20 रन बना पाए। इस बीच केएल राहुल के चयन को वेंकटेश प्रसाद ने फेवरेटिज्म बताया है।

प्रसाद ने कहा है कि, शुभमन गिल, सरफराज खान जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्मे में हैं तो फिर क्यों राहुल को जगह दी जा रही है। वेंकटेश प्रसाद ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखा है कि, “राहुल का चयन प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पक्षपात के आधार पर किया गया है। वो पिछले 8 साल से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन फिर भी उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है।

वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल के उपकप्तान होने को लेकर कहा कि, “मैनेजमेंट ने राहुल को उपकप्तान बनाकर मामले को और ज्यादा खराब कर दिया है, अश्विन के पास बेहतरीन क्रिकेटिंग माइंडसेट हैं, अश्विन को टेस्ट फॉर्मेट का उप-कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए था। अगर अश्विन नहीं तो चेतेश्वर पुजारा और जडेजा पर भी भरोसा दिखाया जा सकता है। मयंक अग्रवाल भी टेस्ट में राहुल से बेहतर है।”

यहां देखें वेंकटेश प्रसाद का ट्वीट-

पूर्व खिलाड़ियों पर भड़के वेंकटेश प्रसाद

वेंकटेश प्रसाद ने आगे कहा कि, “इस तरह के पक्षपात को देखने के बावजूद कई पूर्व क्रिकेटरों के मुखर नहीं होने का एक कारण.. क्या आईपीएल गिग्स हारने की संभावना है। वे किसी फ्रेंचाइजी के कप्तान को गलत तरीके से रगड़ना नहीं चाहेंगे, क्योंकि आज के युग में अधिकांश लोग हां में हां मिलाने वाले और साथियों को साथ रखना पसंद करते हैं। अक्सर शुभचिंतक अच्छे आलोचक होते हैं, लेकिन समय बदल गया है और लोग सच नहीं बोलते।”

close whatsapp