जब केएल राहुल ने Jarvo 69 के साथ की मैदान पर बदतमीजी, कहा- F***k off - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब केएल राहुल ने Jarvo 69 के साथ की मैदान पर बदतमीजी, कहा- F***k off

यह वीडियो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले की है जो 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था।

KL Rahul (Pic Source-Twitter)
KL Rahul (Pic Source-Twitter)

प्रसिद्ध क्रिकेट प्रशंसक Jarvo 69 की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले की है जो 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि Jarvo भारतीय खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम में कुछ बातचीत कर रहे हैं।

जब Jarvo फील्ड में एंट्री ले रहे थे तब भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उन्हें रोकने की कोशिश की Jarvo नहीं रुके। इसके बाद अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल Jarvo के पास आए और उन्हें गुस्से में मैदान छोड़कर बाहर जाने को कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि केएल राहुल उनको गाली दे रहे हैं और Jarvo से कह रहे हैं कि हर जगह उनका पीछा करना बंद करें।

यह रही वीडियो:

https://twitter.com/TheCrickFun/status/1721457947195433316

वीडियो में सुना जा सकता है कि केएल राहुल कह रहे हैं, ‘यह आपके लिए नहीं है। आपकी जगह दर्शकों के बीच में है। F***K off, हर जगह आना बंद करें।’

भारतीय टीम ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले हैं और सभी में टीम ने जीत दर्ज की है। सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और हर मैच में वो अच्छा प्रदर्शन दिखा रहे हैं। भारतीय टीम पहली टीम थी जिसे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

अब टीम को अपना अगला और आखिरी लीग मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। 5 नवंबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शानदार मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रनों की नाबाद पारी खेली। तमाम भारतीय फैंस और खिलाड़ी भी यही दुआ कर रहे होंगे कि सेमीफाइनल और फाइनल में भी टीम ऐसा ही प्रदर्शन करें।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?