इंग्लैंड के खिलाफ आगामी दौरे से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका लोकेश राहुल हुए बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी दौरे से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका लोकेश राहुल हुए बाहर

लोकेश राहुल अब इलाज के लिए जर्मनी रवाना होंगे।

KL Rahul. (Photo Source: Getty Images)
KL Rahul. (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के आगामी दौरे से पहले भारतीय टीम को लोकेश राहुल के रूप में एक बड़ा झटका लगा है, जो पुनर्निधारित 5वें टेस्ट मैच में भी अब टीम का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। राहुल अब अपनी ग्रोइन इंजरी के इलाज के लिए जर्मनी रवाना होंगे। बता दें इससे पहले राहुल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले उनको ग्रोइन इंजरी के चलते बाहर होना पड़ा और ऐसी स्थिति में ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी सौंपी गई। इसके बाद से ही राहुल के इंग्लैंड दौरे पर भी खेलने को लेकर संशय की स्थिति देखने को मिल रही थी। जहां पर टीम इंडिया पहले पिछले साल के बचे 1 टेस्ट मैच को भी खेलना है और इसके बाद उन्हें लिमिटेड ओवर्स सीरीज भी खेलनी थी।

जिसमें राहुल का पहले 4 टेस्ट मैचों में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें एक शतकीय पारी के साथ राहुल ने कुल 315 रन बल्ले से बनाए थे। लेकिन अब इंजरी के चलते वह इस दौरे पर नहीं जा सकेंगे। वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इस दौरे के लिए नए उप-कप्तान का भी ऐलान करना पड़ेगा।

क्रिकबज पर BCCI सेक्रेट्री जय शाह ने अपने दिए बयान में कहा कि, जी हां हम राहुल को फिटनेस के चलते जल्द ही जर्मनी के लिए रवाना कर रहे हैं। बता दें कि राहुल इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से खेल रहे थे, जिसमें उनका काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला था।

वहीं इस बात की काफी कम उम्मीद जताई जा रही है कि लोकेश राहुल की जगह पर चयनकर्ता किसी रिप्लेसमेंट का एलान नहीं करेगी क्योंकि पहले से ही टीम में शुभमन गिल मौजूद हैं, जो कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की अब जिम्मेदारी को संभालेंगे। जिसको लेकर टेस्ट टीम के कुछ सदस्य 16 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुके हैं।

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 1 से 5 जुलाई तक एजबेस्टन के मैदान पर रिशेड्यूल टेस्ट मैच खेलना है। जो साल 2021 के दौरे पर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद रद्द कर दिया गया था। बता दें इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-1 से आगे है।

यहां पर देखिए इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भारत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

close whatsapp