सर्जरी के बाद भी दर्द में हैं केएल राहुल, सोशल मीडिया के जरिए दिखाई अपनी परेशानी
इस समय NCA में मौजूद हैं बल्लेबाज केएल राहुल।
अद्यतन - जून 17, 2023 2:51 अपराह्न

टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, कारण है IPL के दौरान लगी चोट। वहीं मैदान पर वापसी के लिए राहुल NCA में पहुंच गए हैं, जहां उनके साथ मेडिकल टीम काम कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आए केएल के एक पोस्ट ने सभी की टेंशन को बढ़ा दिया है।
कब चोटिल हुए थे केएल राहुल?
1 मई 2023 को RCB बनाम LSG के बीच मैच हुआ था, इस मैच के दौरान केएल राहुल को चोट लगी थी और वो बीच लीग में ही बाहर हो गए थे। जिसके बाद राहुल सर्जरी के लिए विदेश चले गए थे और अब NCA में वो फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
वापसी के लिए कितना दर्द झेल रहे हैं केएल राहुल!
*इस समय NCA में मौजूद हैं बल्लेबाज केएल राहुल।
*जहां से कुछ तस्वीरें की केएल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*इन तस्वीरों में काफी ज्यादा दर्द में नजर आ रहे थे राहुल।
*वेस्टइंडीज दौरे से टीम में वापसी कर सकता है ये बल्लेबाज।
सोशल मीडिया पर केएल राहुल ने ये पोस्ट फैन्स के साथ किया है शेयर
NCA से केएल ने रील भी की थी शेयर
क्लब से राहुल का वीडियो भी हुआ था वायरल
दूसरी ओर सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर केएल राहुल का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जहां इस वीडियो में राहुल एक एडल्ट क्लब में नजर आ रहे थे। वहीं बाद में अथिया ने इसे लेकर सफाई दी थी और इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी।