मुंबई इंडियंस के रिटेन करते ही हिटमैन रोहित शर्मा का दिल गार्डन गार्डन हो गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस के रिटेन करते ही हिटमैन रोहित शर्मा का दिल गार्डन गार्डन हो गया

रोहित शर्मा ने वीडियो डालकर रिटेन होने की जताई खुशी।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

IPL इतिहास की सबसे सफल टीम यानी की मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन के दौरान सभी को हैरान कर दिया, जहां इस बार टीम ने कई प्रमुख नामों से अपना नाता तोड़ लिया। लेकिन टीम ने एक बार फिर से हिटैमन यानी की रोहित शर्मा पर भरोसा जताया और उनको जाने नहीं दिया, जिसे बाद रोहित ने भी टीम के साथ बने रहने पर अलग अंदाज में खुशी जताई।

मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा का कनेक्शन अलग है बॉस

मुंबई इंडियंस की टीम लीग में पूरी प्लानिंग और मशहूर कोच की फौज के साथ चलती है, टीम की रणनीति बाकी टीमों से अलग होती है और हिटमैन की कप्तानी में ये टीम वापसी करना अच्छी तरह जानती है। भले ही टीम के लिए IPL 2021 किसी बुरे सपने जैसा था, लेकिन टीम अब नई फौज के साथ खिताबी जंग के लिए खुद को तैयार करेगी और मेगा ऑक्शन में बड़े नामों पर बोली लगाएगी।

*रोहित शर्मा ने वीडियो डालकर रिटेन होने की जताई खुशी।
*पेपर पर साइन करते हुए हिटैमन ने डाला वीडियो और लिखा-𝗦𝗶𝗴𝗻𝗲𝗱 𝗮𝗻𝗱 𝘀𝗲𝗮𝗹𝗲𝗱
*वीडियो पर मुंबई इंडियंस ने कमेंट कर लिखा- अब और इंतजार नहीं होता।
*सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है हिटमैन का ये वीडियो।

हिटमैन का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

किस-किस से नहीं तोड़ा मुंबई की टीम ने नाता?

सभी की नजरें मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट पर थी, जिसका कारण था पांड्या ब्रदर्स। जहां आखिरकार मुंबई और पांड्या ब्रदर्स का नाता टूट ही गया, साथ ही टीमों ने बड़े नामों को भी खुद से अलग कर दिया। टीम ने इस बार रोहित शर्मा को 16 करोड़, जसप्रीत बुमराह को 11 करोड़, सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ रुपए और कायरन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए में रिटेन कर सभी को हैरान कर दिया। वहीं अब मेगा ऑक्शन के लिए मुंबई इंडियंस के पास पर्स में कुल 48 करोड़ रुपए की राशि बची हुई है।

close whatsapp