IPL 2023: आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान 

बैंगलोर और लखनऊ के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2023 का 15वां मैच 

KL Rahul and Ravi Shastri (Image Credit-Twitter)
KL Rahul and Ravi Shastri (Image Credit-Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच और विश्व कप विजेता खिलाड़ी आईपीएल 2023 के 15वें राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में केएल राहुल को एक मैच विनिंग नाॅक खेलते हुए देखना चाहते हैं।

गौरतलब है कि आज 10 अप्रैल, सोमवार को आईपीएल के जारी सीजन का मैच बैंगलोर और लखनऊ के बीच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले एलएसजी के कप्तान कप्तान केएल राहुल को लेकर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।

शास्त्री ने राहुल को लेकर कही ये बड़ी बात

बता दें कि केएल राहुल के होम ग्राउंड पर मैच होने से पहले रवि शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा- मुझे लगता है कि इस मैच में उनका (केएल राहुल) तेजी के साथ एक बड़ी पारी खेलने का टारगेट होगा। उनके पास कायल मेयर्स, क्विंटन डीकाॅक और मार्कस स्टोइनिस हैं, जो एक शानदार बैटिंग लाइन-अप है। इस हिसाब से केएल राहुल मैच में चांस ले सकता है।

शास्त्री ने आगे कहा- मुझे उनकी बल्लेबाजी देखने में मजा आता है। वह एक विस्फोटक खिलाड़ी है और अगर उसे बल्लेबाजी के लिए अच्छी परिस्थिति मिलती है, तो वह 5-6 ओवर में खेल सेट कर सकता है। इसके बाद वह एक बड़े टोटल के लिए अपनी टीम के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार कर सकता है।

शास्त्री के दिए बयान पर अगर गौर फरमाएं तो चिन्नास्वामी के घरेलू मैदान पर केएल राहुल का बल्ला चल सकता है। गौरतलब है कि राहुल कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या केएल राहुल बैंगलोर के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

दूसरी ओर अभी तक आईपीएल 2023 में केएल राहुल के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 रनों की पारी ही वह खेल पाए हैं।

close whatsapp