उप-कप्तान बनते ही सूर्यकुमार यादव में आया एटीट्यूड, नेट्स में गेंदबाजों को दिखा दिए तारे! - क्रिकट्रैकर हिंदी

उप-कप्तान बनते ही सूर्यकुमार यादव में आया एटीट्यूड, नेट्स में गेंदबाजों को दिखा दिए तारे!

लंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव होंगे उप-कप्तान।

Suryakumar Yadav (Photo Source- Instagram)
Suryakumar Yadav (Photo Source- Instagram)

सूर्यकुमार यादव ने बेहद कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम कमाया है, साथ ही उनकी बल्लेबाजी स्टाइल का हर कोई मुरीद बन गया है। मुकाबले के साथ-साथ फैन्स को तो SKY का अभ्यास देखने में भी मजा आता है, ऐसा ही एक वीडियो टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और इस वीडियो में सूर्य अलग ही लेवल पर चमक रहे हैं।

नई जिम्मेदारी मिली है सूर्यकुमार यादव को इस बार तो

जी हां, लंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव हुए हैं, जहां हार्दिक पांड्या को फिर से टीम का कप्तान बनाया गया है। तो दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव को पहली बार टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाया गया है, साथ ही SKY इस जिम्मेदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सूर्यकुमार यादव तो अपने ही गेंदबाजों की धुलाई कर देते हैं!

*लंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव होंगे उप-कप्तान।
*टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर SKY की बल्लेबाजी का वीडियो हुआ शेयर।
*बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान कड़क शॉट्स मार रहे हैं सूर्यकुमार।
*साथ ही ये वीडियो फैन्स को आ रहा है काफी ज्यादा ही पसंद।

नेट्स से आया सूर्यकुमार यादव का ये वायरल हुआ वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

फोटोशूट के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मस्ती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बड़े नाम नहीं हैं इस टीम का हिस्सा

लंका के खिलाफ आज से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में कुछ बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और पंत इस सीरीज के लिए टीम इंडिया हिस्सा नहीं हैं। एक बार फिर से राहुल त्रिपाठी का में चयन हुआ है इस सीरीज के लिए, देखने अहम होगा कि क्या उन्हें इस बार डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं।

close whatsapp