वनडे क्रिकेट में होगा केएल राहुल का असली ‘टेस्ट’, टीम में बने रहने के लिए देना होगा बेस्ट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं केएल राहुल।
अद्यतन - दिसम्बर 16, 2023 6:24 अपराह्न

कल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा, जहां इस सीरीज के लिए केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं टीम में बने रहने के लिए राहुल को बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज दमदार प्रदर्शन करना होगा, जिसके लिए वो साउथ अफ्रीका में कड़ी तैयारी करने में लगे हैं।
टी20 टीम से हुई थी बल्लेबाज की छुट्टी
दूसरी ओर हाल ही में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। लेकिन इस सीरीज के लिए केएल राहुल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, एक तरफ रोहित और विराट को आराम दिया गया था। लेकिन केएल का तो चयन ही नहीं हुआ था, सिर्फ युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया था।
केएल राहुल खुद को साबित कर के ही दम लेंगे
*साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं केएल राहुल।
*ऐसे में बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी की होगी राहुल पर डबल जिम्मेदारी।
*नेट्स के साथ-साथ फिटनेस पर भी काफी काम कर रहा है ये बल्लेबाज।
*वनडे टीम में बने रहने के लिए अब राहुल को खुद को करना होगा साबित।
ये पोस्ट शेयर किया है केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर
युजी चहल ने अभ्यास से जुड़ा पोस्ट किया है शेयर
फैन्स को बस टेस्ट सीरीज का है इंतजार
अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज भी होगी, ये सीरीज 2 मैचों की होगी। इसी सीरीज के जरिए विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं, वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से ही दोनों खिलाड़ी क्रिकेट से दूर थे और अब टेस्ट क्रिकेट में आपको खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही अगले साले होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में रोहित और विराट खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। दूसरी ओर हर दिन इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर कोई ना कोई नई-नई रिपोर्ट्स सामने आती ही रहती है।