4 कारण जिसकी वजह से BCCI टी20 में Virat Kohli को Ishan Kishan से करना चाहता है रिप्लेस
कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी बार नवंबर 2022 में खेले थे।
अद्यतन - दिसम्बर 8, 2023 12:12 अपराह्न

अगर आप एक क्रिकेट फैन हैं तो आपने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सुना होगा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टी20 फाॅर्मेट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से रिप्लेस करने वाली है। इसके अलावा टी20 में कोहली के भविष्य को लेकर बोर्ड जल्द की विराट से बात कर सकता है।
लेकिन क्या आपने सोचा है कि टी20 में किशन से हर मामले में बेहतर कोहली को आखिर क्यों बोर्ड रिप्लेस करना चाहता है? अगर प्रदर्शन को देखें तो जाहिर तौर पर ये तो वो वजह नहीं हो सकती है। क्योंकि रन, मैच, हाईएस्ट स्कोर और स्ट्राइक रेट में किशन से आगे विराट कोहली हैं।
कोहली ने इंटरनेशनल टी20 में 122 रनों की बेस्ट पारी खेली है तो वहीं किशन सिर्फ 89 रन ही अभी तक सर्वाधिक बन पाए हैं। लेकिन फिर कुछ कारण है जिसकी वजह से बोर्ड विराट कोहली की जगह टी20 में ईशान किशन को चाहते हैं। तो आइए ऐसे ही चार मुख्य कारणों को जानते हैं-
1. उम्र

जो पहला बड़ा कारण है वो उम्र हो सकता है, क्योंकि इस समय विराट कोहली 35 के हैं और ईशान किशन 25 के। साथ ही कोहली की फिटनेस को देखें तो वे किसी भी युवा को मात दें सकते हैं।
इसके अलावा बीसीसीआई लाॅन्ग टर्म की भी सोच रहा है, क्योंकि आने वाले कुछ सालों में कोहली रिटायर हो जाएंगे, तो इस वजह से उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किशन को अभी से बीसीसीआई तैयार कर रहा है।