क्या किंग कोहली के मन में आ रहे हैं इन दिनों संन्यास लेने के विचार, गहरी सोच में डूबे रहते हैं इन दिनों!
विराट कोहली ने आज यानी 9 जुलाई को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है।
अद्यतन - जुलाई 9, 2023 5:42 अपराह्न

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने आज यानी 9 जुलाई को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी छुट्टियों का काफी अच्छी तरह से मना रहे हैं। बता दें, विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। यही नहीं वो काफी फिट खिलाड़ियों में भी शुमार है।
भारत को अब वेस्टइंडीज का दौरा करना है। जिसकी शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है। पहले दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली को शामिल किया गया है। तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि विराट कोहली इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करें और भारतीय टीम को इसमें जीत दिलाए।
विराट कोहली ने आज यानी 9 जुलाई को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वो Beach का लुफ्त उठा रहे हैं।
यह रहा विराट कोहली का ट्वीट:
— Virat Kohli (@imVkohli) July 9, 2023
बता दें, इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और विराट कोहली को उसमें अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। भारतीय टीम ने अपनी आखिरी ICC ट्रॉफी 2013 में जीती थी। यह चैंपियंस ट्रॉफी थी। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एक और बार ICC ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।
विराट कोहली का प्रदर्शन पिछले 1 साल में काफी अच्छा रहा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम को एशिया कप 2023 टूर्नामेंट भी खेलना है। विराट कोहली ने पिछले काफी समय से भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को काफी अच्छी तरह से संभाला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। वेस्टइंडीज को उन्हीं के घर में हराना इतना आसान नहीं होगा भारत के लिए। अब देखना यह है कि वेस्टइंडीज में विराट कोहली कैसी बल्लेबाजी करते हैं।