कौन है नेहाल वढेरा, जिसने पहले ही मैच में चिन्नास्वामी के बाहर पहुंचाई गेंद
RCB टीम ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
अद्यतन - May 9, 2023 10:28 pm

आज यानी 2 अप्रैल को बैंगलोर के एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पांचवें मुकाबले में मेजबान टीम ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने 46 गेंदों में नौ चौके और 4 छक्कों की मदद से 84 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
तिलक वर्मा के अलावा नेहल वढेरा ने शानदार बल्लेबाजी की और 13 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने कर्ण शर्मा के एक ही ओवर में लगातार दो छक्के जड़े और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि उनकी पारी भी इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला पाई।
14वें ओवर की तीसरी बॉल लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने शॉट पिच फेंकी थी, जिसे नेहल ने फ्रंटफुट से पुल किया। गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लेग साइड बाउंड्री की ओर गई छह रन के लिए चली गई। यह मैच में उनका पहला छक्का था।
गेंदबाज ने अगली बॉल ऊपर डाली, जिसे नेहल ने अपने बल्ले से मिडिल करते हुए लॉन्ग ऑन की ओर मैदान के बाहर भेज दिया। लगातार दो छक्का खाने के बाद कर्ण ने नेहल वधेरा को 21 रन कैच आउट करवा दिया। वह एकबार फिर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे। लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधा फील्डर विराट कोहली के हाथों में गई ।
जानें कौन हैं नेहल वढेरा?
मुंबई इंडियंस ने नेहल वढेरा को इसी सीजन में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा। 4 सितंबर 2000 को पंजाब के लुधियाना के रहने वाले नेहल वढेरा ने इस साल की शुरुआत जनवरी में गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में 123 रन बनाकर की, इसके बाद उन्होंने गत विजेता मध्य प्रदेश के खिलाफ धमाकेदार 214 रन बनाए।
इसी तरह, भारतीय अंडर-19 टीम के लिए अपने डेब्यू मैच में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 81 रन बनाए थे। पंजाब के घरेलू सत्र में उन्हें अगला युवराज सिंह कहा जाता है। 2022-23 रणजी ट्रॉफी में नेहल के बल्ले से पांच मैच में 357 रन निकले थे। इस दौरान स्टाइलिश लेफ्ट हैंड बैटर ने 42 चौके और चार छक्के मारे थे।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। RCB की ओर से कर्ण शर्मा ने 4 ओवरों में 32 रन देकर दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस मैच को आठ विकेट रहते हैं अपने नाम किया। उन्होंने इस लक्ष्य को 2 विकेट खोकर 16.2 ओवर में ही जीत लिया। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 49 गेंदों में छह चौके और 5 छक्कों की मदद से 82* रन बनाए जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 43 गेंदों में पांच चौके और 6 छक्कों की मदद 73 रन की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 3 गेंदों में दो चौकों की मदद से 12* रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की ओर से अरशद खान और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट हासिल किया।