IPL 2025: GT के खिलाफ RR की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव, वानिन्दु हसरंगा हुए बाहर, अफगानिस्तान के इस घातक तेज गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री । CricTracker Hindi

IPL 2025: GT के खिलाफ RR की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव, वानिन्दु हसरंगा हुए बाहर, अफगानिस्तान के इस घातक तेज गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Wanindu Hasaranga (Pic Source-X)
Wanindu Hasaranga (Pic Source-X)

इस समय गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच जीतना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो वह हार चुके हैं।

गुजरात टाइटंस जबरदस्त फॉर्म में है और इस मैच को भी वह अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। बता दें कि,‌ गुजरात टाइटंस ने अभी तक आईपीएल 2025 में चार मैच खेले हैं जिसमें से तीन में टीम में जीत दर्ज की है जबकि एक वह मैच हार चुके हैं। गुजरात टाइटंस के 6 अंक हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है।

इस मैच में दोनों ही टीमों के गेंदबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी करनी होगी। गुजरात टाइटंस अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पहले पायदान पर आ जाएगी। राजस्थान रॉयल्स भी इस मैच को जरूर जीतना चाहेगी। गुजरात टाइटंस ने इस मैच की अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने अपनी प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया है। बेहतरीन ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा व्यक्तिगत कारण की वजह से गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भाग नहीं ले रहे हैं। ‌ उनकी जगह घातक तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी को इस मुकाबले में धुआंधार गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

यह रही गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI:

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख़ ख़ान, राहुल तेवातिया, राशिद ख़ान, रवीश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI:

यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नीतीश राणा, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, जोफरा आर्चर, महीष थीकशना, फजलहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

close whatsapp