IPL 2025: ग्लेन मैक्सवेल की हुई PBKS की प्लेइंग XI में वापसी, रोवमैन पॉवेल KKR की ओर से डेब्यू करने के लिए हैं तैयार । CricTracker Hindi

IPL 2025: ग्लेन मैक्सवेल की हुई PBKS की प्लेइंग XI में वापसी, रोवमैन पॉवेल KKR की ओर से डेब्यू करने के लिए हैं तैयार

इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Shreyas Iyer And Ajinkya Rahane (Pic Source-X)
Shreyas Iyer And Ajinkya Rahane (Pic Source-X)

आईपीएल 2025 का शानदार मैच इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 8 मैच में तीन में जीत दर्ज की है और 6 अंक के साथ वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने 8 मैच में 5 में जीत दर्ज की है और 10 अंक के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

दोनों ही टीमों में दो बड़े बदलाव हुए हैं। पंजाब किंग्स टीम में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है। ग्लेन मैक्सवेल अभी तक इस सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। ग्लेन मैक्सवेल को मार्कस स्टोइनिस की जगह टीम में शामिल किया गया है। ग्लेन मैक्सवेल के अलावा अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर अजमतुल्ला ओमारजई की भी पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI में वापसी हुई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों को इन दोनों से ही संभाल कर खेलना होगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में रोवमैन पॉवेल को शामिल किया गया है। यह उनका कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से पहले आईपीएल मैच है। रोवमैन पॉवेल फिनिशर की भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं। यही नहीं टीम में रमनदीप सिंह की जगह चेतन सकारिया को जगह मिली है। रोवमैन पॉवेल की बात की जाए तो वह मोईन अली की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI में आए हैं।

यह रही कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI:

रहमानुल्ला गुरबाज, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI:

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस, निहाल वाधेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्ला ओमारजई, मार्को जेनसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

close whatsapp