IPL 2024: अभिषेक शर्मा और शाहबाज अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे RR के बल्लेबाज हुए पस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अभिषेक शर्मा और शाहबाज अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे RR के बल्लेबाज हुए पस्त

शाहबाज अहमद ने इस मैच में चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अभिषेक शर्मा ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

SRH vs RR (Pic Source-X)
SRH vs RR (Pic Source-X)

आज यानी 24 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने हैदराबाद के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी हालांकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। क्लासेन के अलावा राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 34 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स एक समय काफी अच्छी स्थिति में थी और उन्होंने 7 ओवर तक सिर्फ एक ही विकेट खोया था। हालांकि इसके बाद शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के पांच बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई। बता दें, शाहबाज अहमद ने इस मैच में चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अभिषेक शर्मा ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

इन दोनों ही गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में काफी अच्छी गेंदबाजी की और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला। जहां एक तरफ शाहबाज अहमद ने इस मैच में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और रविचंद्रन अश्विन को अपना शिकार बनाया वहीं अभिषेक शर्मा ने कप्तान संजू सैमसन और Shimron Hetmyer को आउट किया।

राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने इस मैच में अपनी छाप छोड़ी और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अभिषेक शर्मा और शाहबाज अहमद के अलावा कप्तान पैट कमिंस और टी. नटराजन ने एक-एक विकेट झटका। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ध्रुव जुरेल ने 56* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

ध्रुव जुरेल के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 42 रनों का योगदान दिया। हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा राजस्थान रॉयल्स का कोई भी खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। यही वजह है कि टीम को हैदराबाद के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में हार झेलनी पड़ी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?