प्लेऑफ में पहुंचने से पहले ही गुजरात टाइटंस ने की पार्टी, फिटनेस को रखा ताक पर!
गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान ने वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - मई 10, 2023 3:44 अपराह्न

IPL 2023 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) टीम बेहद धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं इस दमदार खेल के दम पर ही ये टीम प्लेऑफ में जल्द ही जगह बना लेगी। लेकिन उससे पहले ही टीम में खुशी का माहौल है और सभी खिलाड़ी जमकर पार्टी करने में लगे हुए हैं।
अंक तालिका के टॉप पर है गुजरात टाइटंस टीम
दूसरी ओर इस साल भी गुजरात टाइटंस टीम का विजय रथ जारी है, जहां टीम इस समय अंक तालिका पर 1 पहले नंबर पर है और ये टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन सकती है जल्द ही। तो दूसरी टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली CSK बन सकती है।
जीत की खुशी में गुजरात टाइटंस ने ये क्या कर दिया?
*गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान ने वीडियो किया शेयर।
*इस वीडियो में उनके साथ मौजूद हैं तेज गेंदबाज मोहित शर्मा।
*जहां इस रील वीडियो में दोनों ही खिलाड़ी खा रहे हैं गोल गप्पे।
*फैन्स को भी पसंद आया राशिद का ये वाला वीडियो, हुआ वायरल।
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का ये वीडियो हुआ वायरल
आज किस टीम के बीच होगा मुकाबला?
वहीं आज IPL में 55वें नंबर का मुकाबला खेला जाएगा, जहां चेन्नई टीम का सामना दिल्ली से होगा। CSK ने अपने पिछले मैच में मुंबई को हराया था, तो वहीं दिल्ली टीम भी RCB को मात देकर आ रही है। जैसे-जैसे IPL आखिरी पड़ाव पर आ रहा है, हर मुकाबला काफी ज्यादा ही रोमांचक होता जा रहा है।