महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें
महिला एशिया कप के फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से 6 बार हुआ है।
अद्यतन - सितम्बर 12, 2026 2:37 अपराह्न

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 13 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी टीम इंडिया टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।
एक बार फिर हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने चितपरिचित अंदाज में लगातार जीत हासिल करते हुए, महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने महिला एशिया कप में 8 फाइनल खेले हैं, जिसमें से मैन इन ब्लू ने 7 बार जीत हासिल की है।
दूसरी ओर, महिला एशिया कप की डिफेंडिग चैंपियन श्रीलंका महिला टीम इस बार फाइनल में भारत को हराकर, दूसरे महिला एशिया कप खिताब को अपने नाम करने पर होगी। इससे पहले श्रीलंका ने 2024 में भारत को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। श्रीलंका ने सबसे ज्यादा 6 बार महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है और सिर्फ एक बार ही खिताब को अपने नाम किया है।
भारतीय महिला टीम का एशिया कप फाइनल में ट्रैक रिकाॅर्ड
भारतीय महिला टीम ने 2004, 2005/06, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2022 और 2024 में फाइनल खेले हैं, जिनमें से सात जीते हैं और दो हारे हैं। नीचे दी गई टेबल में हर फाइनल के परिणाम, विरोधी टीम और जीत का अंतर की जानकारी है। भारत ने रनों के हिसाब से महिला एशिया कप फाइनल में 2008 में श्रीलंका को 177 रनों के बड़े अंतर से हराया था।
| सीजन | विरोधी टीम | मार्जिन |
|---|---|---|
| 2004 | श्रीलंका | टूर्नामेंट जीत (5-0) |
| 2005/06 | श्रीलंका | 97 रनों से जीता |
| 2006 | श्रीलंका | 8 विकेट से जीता |
| 2008 | श्रीलंका | 177 रनों से जीता |
| 2012 | पाकिस्तान | 18 रनों से जीता |
| 2016 | पाकिस्तान | 17 रनों से जीता |
| 2018 | बांग्लादेश | 3 विकेट से हार |
| 2022 | श्रीलंका | 8 विकेट से जीत |
| 2024 | श्रीलंका | 8 विकेट से हार |
ये भी पढ़ें – वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?