जानिए TNPL के सभी 8 टीमों के मालिक कौन है?
तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) का सातवां संस्करण सोमवार 12 जून से शुरू होने वाला है।
अद्यतन - जून 9, 2023 10:15 अपराह्न
6. आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस (ITT) – आईड्रीम सिनेमाज और आईड्रीम प्रॉपर्टीज

आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस टीएनपीएल के उद्घाटन संस्करण से अब तक बना हुआ है। आईड्रीम सिनेमाज ने फ्रेंचाइजी को 3.3 करोड़ रुपये में खरीदा। बता दें कि आईड्रीम सिनेमाज के पास चेन्नई के रॉयपुरम में एक मूवी थियेटर है। छह सीजन में टीम प्रभावशाली प्रदर्शन करने में नाकाम रही। लेकिन 2017 में टीम ने सुब्रमण्यम बद्रीनाथ की कप्तानी में लीग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
इस साल टीम तीसरी सबसे सफल टीम रही। प्रतियोगिता के राउंड-रॉबिन स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार जीत और तीन हार के साथ टीम तीसरे स्थान पर रही। टीम ने 2017 के बाद अगले सीजन में फिर से प्लेऑफ में जगह बनाई। लेकिन एलिमिनेटर में लाइका कोवई किंग्स (LKK) से हारकर बाहर हो गई।