RCB vs KKR: यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है: रवि शास्त्री के कप्तानी के सवाल पर विराट कोहली ने किया शानदार जवाब
इस महत्वपूर्ण मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Apr 26, 2023 10:45 pm

इस समय बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 36वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें, यह इस सीजन का तीसरा मुकाबला है जब टीम के रेगुलर कप्तान फाफ डु प्लेसिस की जगह विराट कोहली टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें, विराट कोहली ने 2021 सीजन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने 2022 सत्र में फाफ डु प्लेसिस को खरीदा और अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया। हालांकि 2023 सीजन में यह लगातार तीसरी बार है जब विराट कोहली RCB टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं।
टॉस के दौरान भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली से टीम की कप्तानी को लेकर सवाल पूछ रहा है जिस पर विराट कोहली ने काफी शानदार तरीके से जवाब दिया। विराट कोहली ने रवि शास्त्री के सवाल का हंसते हुए जवाब दिया कि, ‘ इस चीज की मैं उम्मीद नहीं कर रहा था लेकिन यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है।’
सभी खिलाड़ी काफी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं: विराट कोहली
विराट कोहली ने आगे कहा कि, ‘योजना काफी अच्छी थी। सभी खिलाड़ी काफी अच्छा क्रिकेट खेलने हैं। शायद यही वजह है कि मेरे लिए कप्तान फिर से बनना कोई बड़ी बात नहीं है। मैदान पर मैं उसी आक्रामकता से खेलता हूं। हां, पहले से थोड़ा बदलाव जरूर आया है लेकिन मैं इसका पूरी तरीके से लुफ्त उठा रहा हूं।’
जब टीम के रेगुलर कप्तान फाफ डु प्लेसिस की चोट को लेकर सवाल पूछा गया तो विराट कोहली ने कहा कि वो फिर से इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि अगले मुकाबले में वो पूरी तरह से ठीक हो जाएं और कप्तान के रूप में टीम में वापस शामिल हो।’