'कोहली आए, सीधे अपना बल्ला फेंका' मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली से जुड़ी सुनाई दिलचस्प कहानी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘कोहली आए, सीधे अपना बल्ला फेंका’ मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली से जुड़ी सुनाई दिलचस्प कहानी 

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं विराट कोहली

Virat Kohli and Mohammed Kaif (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli and Mohammed Kaif (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 की शुरूआत विराट कोहली के लिए शानदार रही, जब उन्होंने पिछले रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 49 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेल, आरसीबी को 8 विकेट से मैच जिता दिया था।

हालांकि, कल 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इडेन गार्डन पर हुए मैच में विराट कोहली कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और सुनील नारायण की एक शानदार गेंद पर मात्र 21 रन बोल्ड आउट हो गए, तो वहीं इसके बाद आरसीबी को मैच में 81 रनों से शिकस्त मिली।

दूसरी तरफ विराट कोहली के इस तरह से आउट होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने एक दिलचस्प कहानी क्रिकेट फैंस के साथ साझा की है।

कैफ ने सुनाई विराट कोहली से जुड़ी दिलचस्प कहानी

बता दें कि केकेआर के खिलाफ विराट कोहली के आउट होने के बाद मोहम्मद कैफ ने कहा- मैं आपको बताऊं, एक बार इसी तरह विराट कोहली आउट हुए थे, जिस तरह वह आज केकेआर के खिलाफ आउट हुए हैं। मैं उस वक्त डगआउट में बैठा था, और मुझे लगा कि वह गुस्से में अपना बल्ला जरूर फेंकेगा।

ठीक, ऐसा ही हुआ, वह आउट होने के बाद डगआउट में आया और सीधे अपना बल्ला फेंका और पैड हटाया। मैं उस समय ठीक उसके बगल में बैठा था और उसने कहा ‘मैं अगली बार बड़ा स्कोर बनाने जा रहा रहा हूं’

और इसके बाद उसने अगली पारी में नाबाद 72 रन बनाए। इस समय कल्पना कीजिए कि वह आउट होकर मैदान के बाहर चला गया और परेशान भी है। उस समय वह आउट को भूल चुका है और आगे के मैच के बारे में सोच रहा है। उस समय मुझे एहसास हो गया कि यह खिलाड़ी वाकई खास है।

गौरतलब है कि मोहम्मद कैफ साल 2011-12 में आरसीबी टीम का हिस्सा थे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि विराट कोहली अपनी अगली पारी में किस तरह का खेल दिखाते हैं। बता दें कि आरसीबी का आईपीएल 2023 में अगला मैच 10 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने वाला है।

close whatsapp