कोहली और गांगुली के बीच कुछ भी नहीं है ठीक, सोशल मीडिया पर विराट ने पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष को किया अनफॉलो - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोहली और गांगुली के बीच कुछ भी नहीं है ठीक, सोशल मीडिया पर विराट ने पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष को किया अनफॉलो

सौरव गांगुली अभी भी सोशल मीडिया पर विराट कोहली को फॉलो करते हैं।

Sourav Ganguly and Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Sourav Ganguly and Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

हाल ही में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) के खिलाड़ी विराट कोहली और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। दरअसल बैंगलोर और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले के बाद जब बाकि खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब विराट और गांगुली ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था।

बता दें वायरल वीडियो में विराट कोहली और दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग बात करते नजर आएं और वहीं इस दौरान सौरव गांगुली ने विराट से बात नहीं की। दरअसल यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं फैंस ने इसपर अलग अलग प्रतिक्रिया भी दिया था। हालांकि एक बार फिर विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन दोनों ही खिलाड़ी के बीच कुछ ठीक नहीं है।

विराट कोहली ने किया इंस्टाग्राम पर सौरव गांगुली को अनफॉलो 

बता दें इस विवाद के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सौरव गांगुली को अनफॉलो कर दिया है। दरअसल वह जिन लोगों को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं उनमें सौरव गांगुली का नाम शामिल नहीं है। हालांकि यह पूरे दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है कि विराट कोहली इस विवाद के बाद सौरव गांगुली को अनफॉलो किया है या पहले से ही फॉलो नहीं करते हैं।

हालांकि गांगुली अभी भी सोशल मीडिया पर विराट कोहली को फॉलो करते हैं। बता दें इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच विवाद पहले से ही हैं। दरअसल साल 2021 में विराट कोहली ने टीम इंडिया की टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। जिसके बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया था।

वहीं सौरव गांगुली ने कहा था कि विराट को इस फैसले के बारे में समझाया गया था और दोबारा सोचने के लिए कहा गया था। हालांकि विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनसे किसी ने कोई बात नहीं की। वहीं साउथ अफ्रीका से मिले हार के बाद उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी। तब से गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद बढ़ता गया।

close whatsapp