टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी के होने से विराट को बड़ा सुकून होगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी के होने से विराट को बड़ा सुकून होगा

धोनी के होने से टीम इंडिया का मनोबल बढ़ेगा- विराट।

Virat Kohli and MS Dhoni. (Photo by LAKRUWAN WANNIARACHCHI/AFP/Getty Images)
Virat Kohli and MS Dhoni. (Photo by LAKRUWAN WANNIARACHCHI/AFP/Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में विराट की टीम के लिए धोनी को एक नई जिम्मदेारी दी गई है, जहां वो इस बार टीम इंडिया के साथ बतौर मेंटर काम करेंगे। जिस दिन इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, उस दिन ही धोनी को मेंटर बनाए जाने की खबर भी आ गई थी। तभी से भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी और क्रिकेट फैन्स महेंद्र सिंह धोनी को इस भूमिका में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

धोनी के टीम इंडिया के साथ होने पर विराट क्या सोचते हैं?

धोनी का नाम भारत के सबसे सफल कप्तानों में आता है, जहां अपनी कप्तानी के दौर में धोनी ने ICC की हर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। साथ ही साल 2007 में पहली बार आयोजित हुए टी-20 वर्ल्ड कप भी भारत ने धोनी की कप्तानी में जीता था, ऐसे में धोनी का अनुभव इस बार टीम इंडिया के काम आने वाला है। साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में धोनी के ड्रेसिंग रूम में होने से भारतीय खिलाड़ियों में एक अलग ही उत्साह होगा।

*धोनी के होने से टीम इंडिया का मनोबल बढ़ेगा- विराट।
*कोहली के अनुसार धोनी के होने से युवाओं को काफी ज्यादा फायदा होगा।
*मेंटर की भूमिका के लिए धोनी खुद हैं उत्साहित- कप्तान कोहली।
*साथ ही विराट ने कहा कि धोनी एक बार फिर टीम के साथ पुराना इतिहास रचना चाहेंगे।

विराट के लिए अहम होगा ये टूर्नामेंट

साल 2016 में आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया था, जहां टीम इंडिया की कप्तानी धोनी कर रहे थे। वहीं अब पहली बार विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान उतरेंगे, साथ ही वो इस टूर्नामेंट के बाद टी-20 की कप्तानी को अलविदा कह देंगे। ऐसे में धोनी के अनुभव की मदद लेकर विराट इस टूर्नामेंट को जीतना चाहेंगे, विराट ने अपनी कप्तानी में एक भी ICC का खिताब नहीं जीता है।

close whatsapp