'मुझे ये बिल्कुल नहीं पसंद'- IPL के नए नियम को देखकर भड़के जिम्मी नीशम - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे ये बिल्कुल नहीं पसंद’- IPL के नए नियम को देखकर भड़के जिम्मी नीशम

राजस्थान रॉयल्स ने जिम्मी नीशम को ऑक्शन में उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था।

Jimmy Neesham
Jimmy Neesham. (Photo Source: IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर जिमी नीशम ने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) द्वारा शुरू किए गए नए स्ट्राइक-रोटेशन नियम की आलोचना की है। नए नियम के अनुसार, यदि कोई बल्लेबाज कैच आउट होता है, तो नया बल्लेबाज स्ट्राइक पर होगा, भले ही दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को क्रॉस भी क्यों न कर लिया हो। नया नियम पिछले हफ्ते खेल के नियमों के हितधारकों द्वारा पेश किया गया था।

यह नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल अक्टूबर से लागू होगा, लेकिन आईपीएल ने इसे सीधे लागू करने का फैसला किया है। यह कानून पिछले साल ‘द हंड्रेड’ के उद्घाटन सत्र के दौरान परीक्षण के आधार पर लागू किया गया था। इस नियम के पीछे का मकसद गेंदबाजों को थोड़ा सा फायदा देना है, खासकर सीमित ओवरों के प्रारूप में।

इस नियम के लागू होने के बाद,कीवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए कहा लिखा कि, “सचमुच मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसकी इस वक्त क्या जरूरत थी. क्‍या ये नियम कोई समस्‍या पैदा कर रहा था। ये नियम बल्‍लेबाजों की मदद करेगा जो मैच की परिस्थिति से दूर नहीं होते। मुझे ये पसंद नहीं आया।”

यहां देखिए नीशम का वो ट्वीट

नीशम आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं. लेकिन, अब तक यह खुद को साबित करने में नाकाम रहे हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने खुद की पहचान बखूबी बनाई है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स जरूर चाहेगी कि आईपीएल 2022 में नीशम बल्ले और गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन करें और टीम की जीत में खास भूमिका निभाएं।

बता दें कि आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा। यह मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में 29 मार्च को खेला जाएगा। राजस्थान इस मुकाबले को जीतकर अपना अभियान का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी।

close whatsapp