'कोहली होता तब तो.....'- स्टीव स्मिथ को नॉटआउट करार कर बुरे फंसे नितिन मेनन, फैंस ने उड़ाई धज्जियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘कोहली होता तब तो…..’- स्टीव स्मिथ को नॉटआउट करार कर बुरे फंसे नितिन मेनन, फैंस ने उड़ाई धज्जियां

स्टीव स्मिथ ने पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में 71 रनों की पारी खेली।

Steve Smith Nitin Menon Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Steve Smith Nitin Menon Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 295 रनों पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 12 रनों की बढ़त बना ली है। लेकिन खेल का दूसरा दिन स्टीव स्मिथ के चलते चर्चा का विषय रहा है। अंपायर नितिन मेनन ने स्टीव स्मिथ को करीबी मामले में नॉटआउट करार दिया। कुछ क्रिकेट फैंस नितिन मेनन के फैसले की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि नितिन मेनन विराट कोहली को छोड़कर सबके साथ दोस्ती यारी निभाते हैं।

अंपायर के फैसले को लेकर फैंस को आई कोहली की याद

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 78वें ओवर के दौरान स्टीव स्मिथ ने क्रिस वोक्स द्वारा डाली गई गेंद को Square Leg की तरफ खेला। लेकिन Substitute फील्डर George Ealham ने गेंद को उठाकर सीधा विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो की तरफ थ्रो किया। जॉनी बेयरस्टो ने गेंद को पकड़कर बेल्स उखाड़ दिए।

रिप्ले में भी पता चल रहा था स्टीव स्मिथ वह रन भाग पाने में असमर्थ रहे हैं। इंग्लैंड की टीम खुश नजर आ रही थी और स्टीव स्मिथ ने भी मान लिया था कि वह रन आउट हो चुके हैं, और वह पवेलियन की ओर आगे बढ़ रहे थे। लेकिन अंपायर नितिन मेनन ने स्टीव स्मिथ को नॉटआउट करार दिया। नितिन मेनन के फैसले ने सबको चौंकाने का काम किया। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस नितिन मेनन के इस फैसले की सराहना करते हुए नजर आए।

वहीं कुछ फैंस ने नितिन मेनन को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की। क्योंकि फील्ड पर नितिन मेनन अक्सर विराट कोहली को नजदीकी मामलों में आउट करार देते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि नितिन मेनन विराट कोहली को छोड़कर क्रिकेट जगत के हर खिलाड़ी से अलग संबंध रखते हैं।

यह भी पढ़े- Ashes 2023: MCC ने पांचवें टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ के विवादास्पद रनआउट पर बयान जारी किया 

यहां देखें सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/NucleusDevi/status/1684948214515220481?s=20

 

close whatsapp