वर्कलोड मैनेजमेंट पर अरूण धूमल ने रवि शास्त्री को लगाई लताड़ कहा 'विराट कोहली कभी इंजर्ड नहीं हुआ' - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्कलोड मैनेजमेंट पर अरूण धूमल ने रवि शास्त्री को लगाई लताड़ कहा ‘विराट कोहली कभी इंजर्ड नहीं हुआ’

रोहित शर्मा और रवि शास्त्री वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर काफी मुखर रहे हैं। 

Arun Dhumal and Ravi Shastri (Image Credit- Twitter)
Arun Dhumal and Ravi Shastri (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। बता दें कि इस साल टीम इंडिया सालों से आईसीसी ट्राॅफी जीतने के सपने को पूरा कर सकती है। गौरतलब है कि इस साल भारत को जून में ऑस्ट्रेलिया के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलनी है, तो इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में भारत में वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

लेकिन टीम इंडिया के लिए यह इतना भी आसान नहीं होगा, क्योंकि मैन इन ब्लू इस समय इंजरी की भारी समस्या से गुजर रही है। जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर का नाम मुख्य रूप से लिया जा सकता है। तो वहीं खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अपनी राय रख चुके हैं।

लेकिन दूसरी तरफ अब इस मसले पर आईपीएल चेयनमैन अरूण धूमल ने अपनी राय रखते हुए रवि शास्त्री और रोहित शर्मा की क्लास लगा दी है। धूमल का मानना है कि आईपीएल खेलने से कोई खिलाड़ी इंजर्ड नहीं होता है। जिसके लिए धूमल ने विराट कोहली का उदाहरण भी दिया है।

वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अरूण धूमल ने रखी अपनी राय

बता दें कि अरूण धूमल की प्रतिक्रिया से पहले रोहित शर्मा आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच से पहले कहा था- यह अब सभी फ्रेंचाइजी पर निर्भर है। फ्रेंचाइजी उनके मालिक हैं। लेकिन हमें अपनी बाॅर्डरलाइन को लेकर संकेत दिए गए है। लेकिन अंत में यह फ्रेंचाइजी पर ज्यादा निर्भर है, और मुझे संदेह है कि क्या ऐसा होगा।

दूसरी ओर पिछले महीने स्पोर्ट्स यारी को दिए एक इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने कहा- आपके पास इतना सारा क्रिकेट है खेलने के लिए। इसलिए आपको निश्चित रूप से ब्रेक लेने की जरूरत है। फिर वह आईपीएल ही क्यों ना हो।

लेकिन अब अरूण धूमल ने इस बयान की प्रतिक्रिया इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा- हमारे देश में समस्या है कि वह कोई कंपनी हो या व्यक्ति, अगर वह पैसे कमाता है तो उसे शक की निगाहों से देखा जाता है।

विराट कोहली इतने सालों से खेल रहे हैं, वे कभी चोटिल नहीं हुए। मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा भी कभी भी चोटिल नहीं हुए। इसका आईपीएस कोई भी लेना देना नहीं हैं। हमारे बैडमिंटन खिलाड़ी में चोटिल हो रहे हैं, वे तो आईपीएल में नहीं खेलते।

close whatsapp