विराट का शतक ना आने से बचपन के कोच परेशान, क्लास लगाने की पूरी तैयारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट का शतक ना आने से बचपन के कोच परेशान, क्लास लगाने की पूरी तैयारी

मैं चाहता हूं विराट अपने पुरानी क्रिकेट एकेडमी में वापस अभ्यास करें- शर्मा।

Virat Kohli, Coach Rajkumar Sharma
Virat Kohli, Coach Rajkumar Sharma. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से शतक कब निकलेगा ये देश का मुद्दा बन चुका है, किसी भी फैन को अब टीम इंडिया की जीत-हार से फर्क नहीं पड़ रहा है। बस फैन्स को तो विराट का 71वां शतक चाहिए, हर कोई चाहता है कि कोहली जल्द से जल्द शतकों का सूखा खत्म कर के आलोचकों करारा जवाब दें। इस बीच विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का एक बड़ा बयान आया है विराट को लेकर, जो अब काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विराट का शतक ना आने से अब परेशान हो चुके हैं उनके कोच!

साल 2019 ये वो समय था जब विराट कोहली के बल्ले से आखिरी बार इंटरनेशनल शतक निकला था, बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने पिंक बॉल टेस्ट में अपने बल्ले से जमकर रनों का पहाड़ खड़ा किया था और फैन्स को खुशी से झूमने का मौका दिया था। लेकिन उसके बाद से सब कुछ बदल गया, साल बदला और टीमें बदली लेकिन विराट के बल्ले से शतक नहीं निकला। अब विराट की बल्लेबाजी को लेकर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कुछ बयान साझा किए हैं।

*मैं चाहता हूं विराट अपने पुरानी क्रिकेट एकेडमी में वापस अभ्यास करें- शर्मा।
* राजकुमार ने कहा-विराट की फॉर्म की चिंता होने लगी और उनसे बात करनी पड़ेगी।
*कोहली को खुलकर बल्लेबाजी करने की जरूरत है- राजकुमार शर्मा।
*राजकुमार शर्मा के मुताबिक विराट कोहली काफी सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

100वें टेस्ट में भी रहे फेल

हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेली है, जहां मोहली में खेला गया पहला टेस्ट मैच विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट मैच था। लेकिन इस टेस्ट मैैच में भी विराट ने सभी को निराश किया, जहां इस पिच पर सिर्फ 45 रन ही बना पाए और पवेलियन लौट गए। वहीं दूसरे टेस्ट में भी खराब प्रदर्शन जारी रहा और वो दोनों ही पारियों में फ्लॉप साबित हुए।

close whatsapp