पूर्व कप्तान विराट कोहली के कैच ने पूरा मैच ही बना दिया
मैच के आखिरी पड़ाव में विराट ने पड़ा ओडियन स्मिथ का शानदार कैच।
अद्यतन - फरवरी 10, 2022 8:14 पूर्वाह्न

कल टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया, जहां भारतीय टीम ने जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। वहीं इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने थोड़ा निराश जरूर किया, लेकिन गेंदबाजी में टीम का प्रदर्शन सुपरहिट रहा। टीम के पूर्व कप्तान यानी की विराट के एक कैच ने जमकर सुर्खियां बटोरी, साथ ही अब सोशल मीडिया पर कोहली का वो कैच अभी तक ट्रेंड हो रहा है।
विराट के कैच ने पलट दिया पूरा मैच
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की, इस दौरान पहली बार पंत कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे और इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन ये फैसला गलत साबित हुआ और टीम इंडिया ने हिटमैन, पंत और विराट का विकेट बहुत जल्दी गंवा दिया। जिसके बाद सूर्यकुमार, सुंदर और हुड्डा ने टीम इंडिया की पारी को संभाला और टीम ने कुल 237 रन बनाए।
*मैच के आखिरी पड़ाव में विराट ने पड़ा ओडियन स्मिथ का शानदार कैच।
*सुंदर की गेंद पर ओडियन ने हवा में उठा दी थी गेंद, विराट ने पकड़ा कैच।
*एक समय वेस्टइंडीज के पाल में मैच डालने का काम कर चुके थे ओडियन।
*वहीं शानदार कैच के बाद मैदान पर नाचते दिखे पूर्व कप्तान कोहली।
मैच में विराट का कैच
https://twitter.com/AvinashBatwara4/status/1491471336543498240?s=20&t=fQALCmWOCIe_8eSIrkMyCA
पूर्व कप्तान विराट का डांस
https://twitter.com/mdakhlaqueraza/status/1491479277333737472?s=20&t=fQALCmWOCIe_8eSIrkMyCA
अपनी गेंदबाजी से पूरी तरह छा गए प्रसिद्ध कृष्णा
वहीं 238 रनों के टारगेट का पीछा करने जब वेस्टइंडीज की टीम उतरी तो उनके लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐसी मुश्किल खड़ी कर दी, कि पूरी टीम 193 रनों पर ही आउट हो गई। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी के दौरान कुल 4 विकेट अपने नाम किए और काफी कम रन खर्च किए, साथ कमेंट्री कर रहे और उनके साथ KKR टीम में खेल चुके हरभजन सिंह ने भी कृष्णा की फिटनेस की जमकर तारीफ करी और उन्हें आने वाले समय का प्रमुख गेंदबाज भी बताया। अब टीम इंडिया को आखिरी वनडे मैच 11 फरवरी को खेलना है।