RCB vs KKR मुकाबले में विराट कोहली और गौतम गंभीर के गले मिलने के बाद, कोलकाता पुलिस ने शेयर किया मजेदार मीम
केकेआर ने 7 विकेट से जीता था मुकाबला
अद्यतन - Mar 30, 2024 6:53 pm

आईपीएल के जारी सीजन का 10वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर को गले मिलते हुए देखा गया था।
हालांकि, इससे पहले दोनों ही खिलाड़ियों की बीच मैदान पर झड़पे देखने को मिली है। आईपीएल के गत सीजन में कोहली और गंभीर के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली थी, जब गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे।
तो वहीं जब आरसीबी और केकेआर के बीच मैच शुरू होने वाला था, तो क्रिकेट जगत कयास लगा रहा था कि एक बार फिर से दोनों खिलाड़ियों के बीच नोंक-झोंक देखने को मिल सकती है। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और दोनों ने बड़ी ही परिपक्वता दिखाई। आरसीबी के पारी के टाइम आउट के दौरान गंभीर और कोहली आपस में गले मिलते हुए नजर आए।
दूसरी ओर, इस घटना पर रिएक्शन देते हुए कोलकाता पुलिस ने एक एक मजेदार मीम सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि कोहली और गंभीर की गले मिलने की फोटो पर कैप्शन में कोलकाता पुलिस ने लिखा- समस्या गंभीर हो या बड़ी, समाधान के लिए 100 नंबर डायल करें (बांग्ला से हिंदी में अनुवाद)
देखें कोलकाता पुलिस का ये वायरल ट्वीट
https://twitter.com/KolkataPolice/status/1773741409545449917?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1773741409545449917%7Ctwgr%5Ec8a503d5f00c5246aa3d54e92ae2b568f355f782%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.sportskeeda.com%2Fcricket%2Fnews-kolkata-police-share-hilarious-meme-virat-kohli-gautam-gambhir-hug-rcb-vs-kkr-match-ipl-2024
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो पहले बल्लेबाजी करते हुए, आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 83* रनों की पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर कुल 182 रन बनाए। इसके अलावा कैमरन ग्रीन 33 और ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रनों का योगदान दिया।
लेकिन इसके बाद आरसीबी से मिले 183 रनों के आसान लक्ष्य को केकेआर ने 16.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। केकेआर के लिए सुनील नारायण ने 47 तो वेंकटेश अय्यर ने 50 रनों की शानदार पारी खेली