Krunal Pandya को भी भाई हार्दिक पांड्या की तरह, टीम इंडिया का सुपरस्टार खिलाड़ी बनना है - क्रिकट्रैकर हिंदी

Krunal Pandya को भी भाई हार्दिक पांड्या की तरह, टीम इंडिया का सुपरस्टार खिलाड़ी बनना है

ऑलराउंडर Krunal Pandya काफी समय से नहीं हैं टीम इंडिया का हिस्सा।

Krunal Pandya And Hardik (Image Credit- Instagram)
Krunal Pandya And Hardik (Image Credit- Instagram)

एक समय था जब हार्दिक पांड्या और उनके भाई Krunal Pandya एक साथ टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देते थे, लेकिन फिर वक्त के साथ इन दोनों भाईयों की कहानी में बदलाव आ गया। जहां हार्दिक तो लगातार भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन क्रुणाल का टीम से पत्ता कटे 2 साल हो गए हैं। ऐसे में क्रुणाल टीम में वापसी का हर संभव प्रयास कर रहे हैं और फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं।

Krunal Pandya ने हार्दिक के साथ एक टीम में IPL भी खेला है

जी हां, Krunal Pandya और हार्दिक पांड्या ने एक साथ IPL भी एक ही टीम से खेला था काफी समय तक, जहां दोनों भाई IPL में लंबे समय तक मुंबई टीम से खेलते हुए नजर आए थे और दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया था। फिर हार्दिक गुजरात टीम में चले गए और उस टीम की कप्तानी करने लगे हैं, तो क्रुणाल को LSG टीम ने खरीद लिया और इस साल उन्होंने कुछ मैचों के लिए टीम की कप्तानी भी की थी।

हार्दिक की तरह टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं Krunal Pandya

*ऑलराउंडर Krunal Pandya काफी समय से नहीं हैं टीम इंडिया का हिस्सा।
*ऐसे में अब ये खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी करने के लिए कर रहा है काफी मेहनत।
*हाल ही क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिटनेस से जुड़ा वीडियो किया था पोस्ट।
*घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कर टीम इंडिया की जर्सी फिर हासिल करना चाहते हैं क्रुणाल।

Krunal Pandya के नए वीडियो पर डालते हैं एक नजर

कुछ दिनों पहले वाइफ के साथ शेयर की थी तस्वीर

भारतीय टीम से कब खेला था लास्ट मैच?

क्रुणाल पांड्या बल्ले के साथ-साथ फिरकी के भी फनकार हैं, इसलिए BCCI ने इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में चुना था। क्रुणाल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी वनडे मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच भी उनका लंका के खिलाफ ही था जुलाई 2021 में।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?