उधर हार्दिक वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं, इधर भाई Krunal Pandya वापसी के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

उधर हार्दिक वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं, इधर भाई Krunal Pandya वापसी के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं

Krunal Pandya लंबे समय से नहीं हैं टीम इंडिया का हिस्सा।

Krunal Pandya (Image Credit- Instagram)
Krunal Pandya (Image Credit- Instagram)

हार्दिक पांड्या और उनके भाई Krunal Pandya ने क्रिकेट की दुनिया में, एक समय अपने प्रदर्शन से सनसनी मचा दी थी। जिसके बाद दोनों भाई IPL के बाद टीम इंडिया से भी साथ में खेले, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हार्दिक अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा है, दूसरी ओर क्रुणाल टीम में वापसी करने के लिए तरस गए हैं।

इस साल तो IPL में कप्तानी भी की थी Krunal Pandya ने

जी हां, IPL में Krunal Pandya अब LSG टीम से खेलते हैं, जिसके कप्तान बल्लेबाज केएल राहुल हैं। लेकिन इस साल चोट के कारण केएल बीच सीजन से ही बाहर हो गए थे, जिसके बाद क्रुणाल ने टीम की काफी शानदार कप्तानी की थी। लेकिन LSG टीम फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी और फिर से टीम खिताब जीतने में नाकाम साबित हुई थी।

Krunal Pandya को भूल तो नहीं गए ना आप लोग?

*Krunal Pandya लंबे समय से नहीं हैं टीम इंडिया का हिस्सा।
*वहीं उन्होंने हाल ही में एक नई रील वीडियो की है इंस्टा पर पोस्ट।
*इस नए वीडियो में क्रुणाल अपनी फिटनेस पर काम करते नजर आ रहे हैं।
*वहीं इस रील पर अक्षर और ईशान किशन ने भी किए हैं कुछ फनी कमेंट्स।

इंस्टाग्राम पर ये वाली नई रील वीडियो शेयर की है Krunal Pandya ने

भाई हार्दिक के साथ कुछ कूल तस्वीर की थी पोस्ट

कब खेला था टीम इंडिया से आखिरी मैच?

क्रुणाल पांड्या भी अपने भाई हार्दिक पांड्या की तरह ऑलराउंडर है, जहां वो बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। लेकिन इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, ऐसे में फैन्स के दिमाग से ये खिलाड़ी अब निकलने लगा है। क्रुणाल ने टीम इंडिया से अपना वनडे मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, साथ ही उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच भी लंका के खिलाफ जुलाई 2021 में था। बस उसके बाद उनकी टीम में वापसी नहीं पाई और वो अब सिर्फ IPL के अलावा घरेलू क्रिकेट ही खेलते हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?