NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त
गुरनूर बरार को उनके 10 ओवरों में 4/30 के करियर-सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अद्यतन - नवम्बर 7, 2026 4:13 अपराह्न

शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन (डीएलएस नियम के तहत) से हराया। इसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
135 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय कप्तान शुभमन गिल जल्दी ही शून्य पर आउट हो गए। विराट कोहली भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस मैच में कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल इस पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा। रोहित ने 23 रन बनाए।
26 ओवरों में भारत का स्कोर 113/7 था
श्रेयस अय्यर 30 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया। जब बारिश शुरू हुई, तब केएल राहुल और आकिब नबी क्रीज पर थे। उस समय 26 ओवरों में भारत का स्कोर 113/7 था, और डीएलएस नियम के हिसाब से भारत 4 रन आगे था। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन और जैकब डफी ने 3-3 विकेट लिए। गुरनूर बरार को उनके 10 ओवरों में 4/30 के करियर-सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Rain has the final say as #TeamIndia clinch a 4️⃣-run win via DLS to go 2-0 up in the series 💙
Scorecard ▶️ https://t.co/pxZRYf6dYV
#NZvIND https://t.co/9QywzpNCKh
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम
इससे पहले, बारिश के कारण खेल शुरू होने में एक घंटे की देरी हुई और मुकाबले को घटाकर दोनों पक्षों के लिए 47-47 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने न्यूजीलैंड को 41 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट कर दिया था। गुरनूर बरार ने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जबकि आकिब नबी (2/31) ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की। अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को भी 2-2 विकेट मिले। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल 55 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, जबकि मिचेल सेंटनर ने 31 रन बनाए।
यह भी पढ़ें – NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड