अचानक मैदान में घुसकर सिराज और कुलदीप उतारने लगे अंपायर की नकल - क्रिकट्रैकर हिंदी

अचानक मैदान में घुसकर सिराज और कुलदीप उतारने लगे अंपायर की नकल

कुदीप यादव और मोहम्मद सिराज दूसरे टी-20 मैच के प्लेइंग इलेवन में हिस्सा नहीं हैं।

Kuldeep and Siraj with Umpire (Photo Source: Twitter)
Kuldeep and Siraj with Umpire (Photo Source: Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच तीनों मैचों की सीरीज का दूसरा मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम इस मैच में जहां बिना किसी बदलाव के साथ उतरी वहीं पिछला मुकाबला हारने के बाद मेहमान टीम में दो बदलाव देखने को मिले।

अक्सर मैच में जहां कप्तान रोहित शर्मा अक्सर काफी सीरियस रहना पसंद करते हैं वहीं भारतीय युवा खिलाड़ी मजाक मस्ती करने का एक भी मौका भी छोड़ते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा श्रीलंकाई पारी के 10 वें ओवर के दौरान देखने को मिला। दरअसल उस ओवर कि पांचवीं गेंद पर असलंका ने रिव्यू लिया और इस दौरान जब मैदान में सिराज और कुलदीप जब ड्रिंक्स लेकर पहुंचे तो वो अंपायर के पीछे जाकर उनकी नकल करने लगे।

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर कुलदीप और सिराज का वीडियो आग की तरह फैल गया। जहां एक तरफ कुछ फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया वहीं कुछ फैंस को खिलाड़ियों को इस तरह का मस्ती मजाक करना काफी अच्छा लगा। फैंस इसको लेकर ट्विटर पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी देते हुए दिखे।

श्रीलंका ने भारत के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत काफी अच्छी रही। उनके सलामी बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए कुल 67 रन जोड़े। इसके बाद लगातार अंतराल पर दो विकेट जरूर गिरे लेकिन फिर टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को अच्छे से संभाला।

सलामी बल्लेबाज पथुम निशंका 19 वें ओवर तक बल्लेबाजी की वहीं कप्तान दसुन शनाका ने इस मैच आतिशी बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी के चार ओवर में कुल 72 रन लूटे और टीम के स्कोर को 183 तक पहुंचा दिया। निशंका 75 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान शनाका ने 19 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली।

मैच के दौरान फैंस ने सोशल मीडिया पर दिए कुछ इस प्रकार के रिएक्शन

https://twitter.com/awwwchalsharma/status/1497589961159102468?s=20&t=TAgBCqxfmdnG4EUbVKcwxA

close whatsapp