युजी चहल के बिना नहीं लग रहा है कुलदीप यादव का मन, साउथ अफ्रीका में घूम रहे हैं उदास होकर
कुलदीप यादव ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की है पोस्ट।
अद्यतन - Dec 9, 2023 1:53 pm

टीम इंडिया में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और युजी चहल की जोड़ी मशहूर है, फिनरी के फनकारों की जोड़ी को ‘कुलचा’ नाम दिया गया है। वहीं जब दोनों ने साथ में खेला है, तब-तब दोनों ने मिलकर बल्लेबाजों का शिकार किया है। लेकिन अभी चहल अफ्रीका में नहीं हैं. ऐसे में कुलदीप का वहां ज्यादा मन नहीं लग रहा है।
आखिरी बार साथ में कब खेले थे कुलदीप यादव और युजी चहल?
धोनी के समय युजी चहल और कुलदीप यादव को साथ में लगातार मैच खेलने के मौके मिलते थे, लेकिन अब दोनों साथ में काफी कम ही खेलते हुए नजर आते है। कुलचा की जोड़ी ने आखिरी बार साथ में टीम इंडिया से वनडे मैच इसी साल जनवरी में खेला था, जो कीवी टीम के खिलाफ था। वहीं कुलदीप और चहल ने अपना आखिरी टी20 मैच भी इसी साल साथ में खेला था, जो USA में वेस्टइंडीज के खिलाफ था।
युजी चहल के बिना कुलदीप यादव का मन नहीं लग रहा है!
*कुलदीप यादव ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की है पोस्ट।
*इस तस्वीर में यादव के साथ नजर आ रहे हैं स्पिनर रवि बिश्नोई।
*युजी चहल के ना होने से काफी उदास दिख रहे हैं स्पिन गेंदबाज कुलदीप।
*टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं युजी, लेकिन वनडे सीरीज में खेलेंगे कुलदीप के साथ।
ये इंस्टा स्टोरी शेयरी की है कुलदीप यादव ने
![]()
युजी चहल ने नहीं खेले 2 प्रमुख टूर्नामेंट
दूसरी ओर इस साल युजी चहल को एक दम से टीम इंडिया से रवाना कर दिया गया था, जिसके कारण ये स्पिन गेंदबाज 2 प्रमुख टूर्नामेंट नहीं खेल पाया था। चहल को ना एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में चुना गया था और ना ही उन्होंने इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेला। दूसरी ओर इस समय में वो विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं, जहां उनका प्रदर्शन दमदार रहा है और अब वो अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे।